{"_id":"584afada4f1c1b104f44ae2e","slug":"je-cut-farmers-hostage","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटौती पर किसानों ने जेई को बंधक बनाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कटौती पर किसानों ने जेई को बंधक बनाया
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sat, 10 Dec 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बिजली के बिल भुगतान नहीं होने से कई गांवों की कनेक्शन काटे जाने से नाराज किसानों का गुस्सा शुक्रवार को फूट गया। गुस्साए किसानों ने तेलियाघाट बिजली घर पर पहुंचकर जेई को चार घंटे तक बंधक बनाकर प्रदर्शन किया। विद्युत निगम के अधिकारियों के आश्वासन के बाद ही किसान शांत हुए।
नगर स्थित तेलियाघाट बिजलीघर के फीडर से धराऊ, धरारी, रूपबास पंचगाई समेत कई गांवों में विद्युत आपूर्ति होती है। किसानों ने बताया विद्युत बिल का भुगतान नहीं होने से पांच दिन पूर्व इन गांवों की आपूर्ति विद्युत निगम के अधिकारियों ने कटवा दी।
विज्ञापन
इसके चलते ग्रामीणों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। इससे नाराज किसान शुक्रवार को तेलियाघाट बिजलीघर पर पहुंचे और जेई संदीप कुमार को करीब चार घंटे तक बंधकर बनाकर प्रदर्शन किया। किसानों ने आपूर्ति सुचारु कराने के साथ ही जर्जर तारों को बदलवाने, गांवों में 18 घंटे तक विद्युत सप्लाई देने की मांग की।
विज्ञापन
किसानों ने मांगें पूरी नहीं होने पर बिजलीघर पर तालाबंदी की चेतावनी दी है। प्रदर्शन करने वालों में विवेक कुमार, वीरेंद्र सोलंकी, ठाकुर प्रताप सिंह, मनोज मास्टर, कपिल, संजय, कंछी सिंह, विनोद कुमार, लोकेश, सुमित, रिंकू, स्वदेश आदि रहे।