फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Inter-gang leader arrested

अंतर्राज्यीय गैंग का सरगना गिरफ्तार

Sun, 22 May 2016 11:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sun, 22 May 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
Inter-gang leader arrested
Arrested - फोटो : अमर उजाला

सिकंदराबाद कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद लूटपाट करने वाले अंतराज्यीय गैंग के सरगना को दबोचा है जबकि उसके तीन साथी भागने में कामयाब हो गए। पुलिस ने आरोपी के पास से लूट के जेवरात, बाइक और असलाह बरामद किया है।

विज्ञापन


एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि रविवार सुबह सिकंदराबाद पुलिस को एक लग्जरी कार में बदमाशों के भागने की सूचना मिली। गोरखी तिराहे पर पुलिस ने एक संदिग्ध लग्जरी कार को रुकने का इशारा किया तो कार सवारों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने घेरकर एक आरोपी को दबोच लिया। उसकी पहचान इरशाद पुत्र अब्दुल रहीम निवासी मोहल्ला गोरखी थाना सिकंदराबाद के रूप में की गई है जबकि शाहनवाज पुत्र इकराम निवासी सिकंदराबाद, इकराम हेजा पुत्र अब्दुल निवासी कसाईबाड़ा बुलंदशहर और सलमान पुत्र हनीफ निवासी गद्दीबाड़ा सिकंदराबाद भागने में कामयाब हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी की निशानदेही पर चोरी की बाइक, पिस्टल,रिवॉल्वर, तमंचा डबल बैरल, तमंचा 315 बोर, लूटे गए सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए गए हैं।  इरशाद के गिरोह ने दिल्ली, कानपुर, गौतमबुद्धनगर, बिलासपुर, महाराष्ट्र आदि में लूट व चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed