फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Inspector collector line spot

वसूली करने वाला दरोगा लाइन हाजिर

Mon, 02 Jan 2017 11:20 PM IST
अमर उजाला/बुलंदशहर
अमर उजाला/बुलंदशहर Updated Mon, 02 Jan 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
Inspector collector line spot
दरोगा लाइन हाजिर - फोटो : ब्यूरो

खेत पर जा रहे किसान को डरा धमकाकर ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़ने के नाम पर बीस हजार रुपये लेने वाले दरोगा पर आखिरकार गाज गिर गई है। डीजीपी स्तर से बैठी जांच के बाद एसएसपी ने कार्रवाई करते हुए दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया है। इससे पहले एसएसपी ने पीड़ित किसान के शिकायती पत्र पर कोई कार्रवाई नहीं की थी।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार करीब दो माह पहले गांव कुटवाया निवासी किसान भीमा ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर खेत पर जा रहा था। रास्ते में ककोड़ थाने में तैनात दरोगा सुरेश कुमार मिल गया। दरोगा ने     किसान पर आरोप लगाया कि वह ट्रैक्टर-ट्रॉली से रेत लेने के लिए जा रहा है।
विज्ञापन


दरोगा ने ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त   कर कार्रवाई करने का दबाव बनाया। ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़ने की एवज में किसान से 20 हजार रुपये मांगे। रुपये न देने पर कार्रवाई की धमकी दी। किसान ने डरकर दरोगा सुरेश कुमार को 20 हजार रुपये दे दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


रुपये देने के बाद पीड़ित किसान ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की लेकिन एसएसपी ने शिकायती पत्र पर कोई संज्ञान नहीं लिया। किसान लखनऊ पहुंचकर डीजीपी के समक्ष पेश हो गया और आरोपी दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।


डीजीपी ने सीओ सिकंदराबाद को मामले की जांच सौंपी। सीओ ने जांच कर एसएसपी को रिपोर्ट दी तो दरोगा को दोषी पाया। जिसके बाद एसएसपी सोनिया सिंह ने कार्रवाई करते हुए दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया। एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने बताया कि दरोगा सुरेश कुमार को कई अन्य कारणों के चलते लाइन हाजिर किया गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed