फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Inspector asking for bribes, was suspended on indecency Elaiu HPC

इंस्पेक्टर एलआईयू से अभद्रता पर सस्पेंड हुआ था घूस मांगने वाला एचपीसी

Sat, 19 Nov 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sat, 19 Nov 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
Inspector asking for bribes, was suspended on indecency Elaiu HPC
denominations of 50 and 100 rupee

विज्ञापन

महिला सिपाही की ज्वाइनिंग के संबंध में जांच रिपोर्ट देने के नाम पर घूस मांगने वाला एलआईयू वाला एचसीपी डेढ़ माह पहले इंस्पेक्टर एलआईयू से अभद्रता के मामले में सस्पेंड हो चुका है। आरोपी ने जब महिला से दस्तावेज लिए , उससे एक दिन पहले ही एसएसपी ने उसको बहाल किया था।

बता दें कि अहार थाना क्षेत्र के गांव खनौदा निवासी यशपाल सिंह की बेटी रुबी ने पुलिस भर्ती के लिए एग्जाम दिया था। इसमें रुबी का चयन भी हो गया था। बाद में शासन ने एग्जाम में व्हाइटनर का प्रयोग करने वाले चयनित अभ्यर्थियों को बाहर कर दिया था। इसके बाद यह अभ्यर्थी हाईकोर्ट चले गए थे।
विज्ञापन


हाईकोर्ट ने शासन का आदेश निरस्त करते हुए इन्हें तैनाती देने के निर्देश दिए। शासन की तरफ से भी ज्वाइन करने के लिए आदेश जारी कर दिए थे। सभी चयनित अभ्यर्थियों के फार्म क्षेत्रीय थानों में भरवाए गए। थाने से जांच के लिए एलआईयू को रिपोर्ट भेज दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


रूबी का आरोप है कि एलआईयू में तैनात एक एचसीपी ने रिपोर्ट लगाने के लिए 1000 रुपये की घूस ली। इसके बाद उससे और रुपये मांगे जा रहे थे। रुपये न देने पर रूबी की रिपोर्ट नहीं लगाई गई। इसके कारण ज्वाइनिंग की अंतिम तिथि निकल गई। अंतिम तिथि निकल जाने से रुबी ज्वाइन नहीं कर सकी।


बृहस्पतिवार दोपहर रूबी ने पूरे मामले की शिकायत एसएसपी से की। एसएसपी ने मामले की जांच एसपी देहात को दी थी। एसपी देहात मामले की जांच कर रहे हैं। बता दें कि यह वही एचसीपी है कि जिसे तत्कालीन एसएसपी अनीस अहमद अंसारी ने इंस्पेक्टर एलआईयू से अभद्रता में डेढ़ माह पहले सस्पेंड किया था। चार नवंबर को बहाल होने के बाद पांच नवंबर को इस एचसीपी ने रूबी से दस्तावेज पकड़े और जांच रिपोर्ट भेजने की बात कही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed