फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Inspector arrested taking bribe

रिश्वत लेते रंगे हाथ दरोगा गिरफ्तार

Wed, 29 Jun 2016 10:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिकंदराबाद
अमर उजाला ब्यूरो/सिकंदराबाद Updated Wed, 29 Jun 2016 10:10 PM IST
विज्ञापन
Inspector arrested taking bribe
घूस लेते हुए दरोगा गिरफ्तार - फोटो : demo pic

लूट के मामले में नाम निकालने के लिए 50 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहे दरोगा को एंटी करप्शन की टीम ने रंगे हाथ दबोच लिया। दरोगा के खिलाफ कोतवाली सिकंदराबाद में भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने आरोपी दरोगा को जेल भेज दिया।

विज्ञापन


एंटी करप्शन टीम के प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि 27 मई को खबरा गांव थाना खुर्जा देहात निवासी नानक चंद पुत्र वीरपाल ने थाना दनकौर जिला गौतमबुद्ध नगर की कस्बा चौकी पर तैनात दरोगा श्योदान सिह पुत्र स्वर्गीय होराम सिंह के खिलाफ रिश्वत मांगने की शिकायत की। बकौल नानकचंद 23 जून को दरोगा श्योदान सिंह उनके घर आए।
विज्ञापन


बताया कि 20-25 दिन पहले कस्बा दनकौर में एक कार लूटी गई थी। गिरफ्तार अभियुक्तों ने तुम्हारे भाई विजेंद्र और रिंकू का नाम लिया है। उसे गिरफ्तार कर जेल भेजना पड़ेगा। नानक चंद ने बताया कि काफी अनुरोध पर श्योदान सिंह ने मेरे दोनों भाइयों के नाम निकालने के लिए 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


25 हजार रुपये पहले 25 हजार बाद में देने को कहा। एंटी करप्शन टीम के प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि जांच में नानक चंद के आरोपों की पुष्टि हुई। उन्होंने नानक चंद को आरोपी दरोगा से फोन पर संपर्क में रहने के लिए कहा।

28 जून को नानक चंद ने बताया कि एसडीएम कालोनी सिकंदराबाद के रहने वाले दरोगा श्योदान सिंह ने रिश्वत के 25 हजार रुपये लेकर सिकंदराबाद में दनकौर बस स्टैंड पर बुलाया है। एंटी करप्शन टीम के प्रभारी ने नानक चंद को एक हजार के 25 चिह्नित नोट दिए।


साथ ही दनकौर बस स्टैंड पर जाल बिछा दिया। शाम करीब 7.45 बजे श्योदान सिंह वहां पहुंचा। उसने नानक चंद ने रिश्वत के 25 हजार रुपये लिए और गिनने लगा। इसी दौरान एंटी करप्शन की टीम ने दरोगा श्योदान सिंह को दबोच लिया।

प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार की तहरीर पर सिकंदराबाद में श्योदान सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। बाद में पुलिस ने श्योदान सिंह को जेल भेज दिया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed