फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   innocent murder: Two arrested

मासूम के दो हत्यारोपी गिरफ्तार

Sat, 06 Aug 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर Updated Sat, 06 Aug 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
innocent murder: Two arrested
मासूम के दो हत्यारोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

क्षेत्र के गांव जाहिदपुर में तीन वर्षीय मासूम की हत्या करने वाले दो हत्यारोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया। हत्यारोपी ताऊ की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दबिश जारी है। उधर, पुलिस ने जबरदस्ती दाहसंस्कार करवाने के मामले में मिली तहरीर के बाद जांच तेज कर दी है।

विज्ञापन


बता दें कि जाहिदपुर निवासी पवन का तीन वर्षीय बेटा गोलू 31 जुलाई की सुबह अचानक गायब हो गया था। गोलू का शव उसके ताऊ रामअवतार के घर से मिला था। उसकी गला घोंटकर हत्या करने के बाद शव को रजाइयों में छिपा दिया था। मासूम की हत्या एक बीघा जमीन  विवाद में की गई थी।
विज्ञापन


पुलिस ने पवन की तहरीर पर रामअवतार और उसके पुत्र मोनू के खिलाफ हत्या और अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की हुई है। पवन ने गोलू के शव का जबरदस्ती दाहसंस्कार करवाने का आरोप लगाते हुए 20 नामजद और 150 से अधिक अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस तफ्तीश में सामने आया था कि हत्या में नामजद मोनू का दोस्त बबलू भी शामिल था। चोला चौकी इंचार्ज देवेंद्र यादव ने बताया कि मासूम के हत्यारोपी मोनू और उसके दोस्त बबलू को गिरफ्तार कर शनिवार को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed