{"_id":"db2e32f03d57db3d6b64f097172b1b77","slug":"injured-by-gunfire-died-after-five-days-ruscus-in-police-station-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की मौत, घेरी कोतवाली ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक की मौत, घेरी कोतवाली
अमर उजाला, जहांगीराबाद
Updated Mon, 11 Jan 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
पिछले दिनों जमीनी विवाद में सगे चार भाइयों ने एक युवक को गोली मार दी थी। गंभीर हालत में युवक को दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां पांचवें दिन रविवार शाम को युवक ने दम तोड़ दिया।
पुलिस ने आरोपी चारों सगे भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। उधर, युवक की मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर सोमवार शाम कोतवाली घेर लिया।
सूचना पर पहुंचे सीओ ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराया। उधर, गमगीन माहौल में युवक को अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक मौहल्ला न्यू पाठक निवासी प्रकाश (25) पुत्र बाबूलाल की छह जनवरी को मौहल्ला जटियान निवासी हेतराम के पुत्रों अनिल, महेंद्र, गुड्डू और हरकेश से खेत की मेढ़ को लेकर विवाद हो गया था।
विज्ञापन
इस दौरान नामजद चारों भाइयों ने प्रकाश को गोली मार दी थी। प्रकाश के भाई रामचंद्र के मुताबिक गंभीर हालत में प्रकाश को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां रविवार की देर रात प्रकाश की मौत हो गई।
सोमवार को गमगीन माहौल में प्रकाश का अंतिम संस्कार कर दिया गया। वारदात से गुस्साए परिजनों ने आरोपियों पर कार्रवाई के लिए ग्रामीणों के साथ सोमवार शाम कोतवाली को घेर लिया।
सूचना पर पहुंचे सीओ ने किसी तरह लोगों को शांत कराया। प्रभारी कोतवाली उप निरीक्षक चंद्रकांत पांडेय ने बताया कि प्रकाश के भाई रामचंद्र की तहरीर पर चारों आरोपियों अनिल, महेंद्र, गुड्डू और हरकेश के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।