{"_id":"58d029864f1c1be5431a2c75","slug":"incident-on-death-in-accident-planted-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में मौत पर हंगामा, लगाया जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसे में मौत पर हंगामा, लगाया जाम
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Tue, 21 Mar 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खुर्जा मार्ग पर बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया। हादसे में एक की मौके पर मौत हो गई। वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बिना सूचना दिए शव को हटाने से नाराज परिजन और ग्रामीणों ने थाने के पास रोड पर जाम लगा दिया।
सूचना पर पहुंचे सीओ डिबाई और पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देते हुए किसी तरह लोगों को समझाबुझाकर शांत किया। अलीगढ़ के थाना जवां सिथत गांव बीरपुर निवासी अफसर (34) पुत्र असगर अपने साथी बबलू पुत्र जमील खां के साथ सोमवार को छतारी आए थे। शाम करीब पांच बजे वह वापस अपने गांव लौट रहे थे।
विज्ञापन
इसी दौरान खुर्जा-छतारी मार्ग पर गांव नगलिया मोड़ के पास बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार दोनों युवकों को कुचल दिया। हादसे में अफसर की मौके पर मौत हो गई। वहीं बबलू गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बबलू को उपचार के लिए अस्पताल भेजा और अफसर के शव को कब्जे में लेकर वहां से हटा दिया।
विज्ञापन
जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजन पहुंच गए। बिना सूचना दिए शव हटाने का आरोप लगाते हुए परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। गुस्साए परिजन और ग्रामीणों ने थाने के पास रोड पर जाम लगा दिया। जाम लगाने की सूचना पर सीओ डिबाई दिनेश कुमार समेत पहासू, छतारी आदि कई थानों की पुलिस पहुंच गई।
सीओ ने ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए किसी तरह परिजनों को समझा बुझाकर शांत किया और जाम खुलवाया। इसके चलते 5.30 बजे से 6 बजे तक करीब आधे घंटे तक रोड पर जाम लगा रहा।