{"_id":"58921dd54f1c1b5979e80e09","slug":"inadequate-salaries-said-the-teen-lives","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैलरी नहीं मिलने पर किशोर ने दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सैलरी नहीं मिलने पर किशोर ने दी जान
अमर उजाला/बुलंदशहर
Updated Wed, 01 Feb 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
सुसाइड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेयरी पर काम करने वाले किशोर ने तनख्वाह न मिलने और डेयरी मालिक के उत्पीड़न से तंग आकर फंदे पर लटककर जान दे दी। मृतक के भाई ने डेयरी मालिक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गांव कटरी धर्मपुर गयादीन की मड़ईया थाना मऊ दरवाजा जिला फर्रुखाबाद निवासी अवधेश कुमार पुत्र रतीराम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका भाई सुमित(17) पिछले दो साल से शिकारपुर रोड स्थित डेयरी पर काम करता था। सुमित के साथ फर्रुखाबाद के कुछ और लड़के भी काम करते हैं।
विज्ञापन
पिछले कुछ माह से डेयरी मालिक सुमित को तनख्वाह नहीं दे रहा था। आरोप है कि मंगलवार दोपहर जब सुमित ने डेयरी मालिक से तनख्वाह के रुपये मांगे तो डेयरी मालिक ने रुपये देने से इनकार कर दिया और गाली-गलौच, मारपीट की। साथ ही धमकी दी कि यदि दोबारा रुपये मांगे तो फिर पिटेगा।
विज्ञापन
डेयरी मालिक के उत्पीड़न से तंग आकर सुमित ने 31 जनवरी 2017 की रात करीब 8.30 बजे डेयरी में ही पेड़ से फंदे पर लटककर अपनी जान दे दी। डेयरी पर काम करने वाले शैलेंद्र ने सुमित की मौत की जानकारी दी। सूचना पाकर अवधेश अपने चार-पांच लोगों को लेकर बुलंदशहर आया।
अवधेश ने डेयरी पर काम करने वाले कर्मचारी पर गाली-गलौच करने का भी आरोप लगाया। सूचना पर खानपुर चेयरमैन खालिद जमील भी पहुंच गए। उन्होंने बताया कि फर्रुखाबाद में उनकी ससुराल है। उन्होंने परिजनों को मदद का आश्वासन दिया। कोतवाल पोसीराम शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कराई जाएगी।
गृहक्लेश में युवक ने खाया जहर
गृहक्लेश में एक युवक ने जहर खा लिया। उसको गंभीर हालत में परिजन नजदीकी अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत के चलते उसको नोएडा रेफर कर दिया। बुधवार सुबह नगर के मोहल्ला मुरारी नगर निवासी युवक का अपने परिवार में किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई।
इसके बाद वह अपने कमरे में चला गया और दरवाजा बंद कर जहर खा लिया। युवक की हालत बिगड़ती देख परिजन उसे लेकर नजदीकी अस्पताल पहुंचे। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए नोएडा के लिए रेफर कर दिया गया।