फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Illicit relations beating murder

अवैध संबंधों मंे पीट-पीट कर हत्या

Sun, 14 Aug 2016 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sun, 14 Aug 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
Illicit relations beating murder
फाोटाो - फोटो : अमर उजाला

थाना क्षेत्र के गांव औलीना में रविवार को अवैध संबंधों के चलते घर बुलाकर युवक को शराब पिलाकर उसको लाठियों से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजन घायल को अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उपचार न मिलने पर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पिता-पुत्र सहित चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तीन को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


पुलिस शुरूआती जांच में हत्या का कारण अवैध संबंध मान रही है। घटना के बाद से गांव में दोनों पक्षों में तनाव व्याप्त है। बता दें कि गांव औलीना निवासी भरतपाल ठाकुर पुत्र शिवचरन सिंह शनिवार रात अपने घर पर सो रहा था।
विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक पड़ोसी दिनेश रात करीब ढाई बजे उसके घर पहुंचा और भरतपाल को कहीं रिश्तेदारी में चलने के बहाने बुलाकर अपने घर ले गया। वहां दिनेश और उसके परिजनों ने उसको शराब पिला नशे में धुत होने पर उसका लाठियों से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसे मरा समझकर आरोपियों ने खुद थाना पुलिस को फोन पर मामले की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस करीब एक घंटे की देरी से मौके पर पहुंची और घायल को सीएचसी लखावटी ले गई। परिजनों का आरोप है कि सीएचसी का गेट बंद मिला। चिकित्सक न मिलने पर घायल अस्पताल परिसर में ही तड़पता रहा। उपचार के अभाव में उसने आधे घंटे बाद सीएचसी परिसर में ही दम तोड़ दिया।

रात में सीएचसी पर मेरी ही डयूटी थी। जब तक पुलिस और ग्रामीण युवक को लेकर सीएचसी पहुंचे थे तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। उपचार न मिलने के आरोप निराधार हैं। -डा. अभिताभ सिंह-सीएचसी प्रभारी लखावटी।


मृतक के बड़े भाई शिवकुमार की तहरीर के आधार पर पिता-पुत्र समेत चार के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अवैध संबंधों को लेकर ही हत्या की बात सामने आ रही है। - पीआर शर्मा-एसओ औरंगाबाद।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed