{"_id":"58712f444f1c1bfd78158339","slug":"ig-orders-not-to-take-action-on-alleged","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईजी के आदेश पर भी कार्रवाई न करने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आईजी के आदेश पर भी कार्रवाई न करने का आरोप
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sat, 07 Jan 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
jail shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लापता युवती के परिजनों ने पुलिस पर आईजी के आदेश के बाद भी कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि 26 दिसंबर को गांव का ही एक युवक उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया था। उन्होंने इस संबंध में कोतवाली में नामजद तहरीर दी थी।
विज्ञापन
बेटी की बरामदगी नहीं होने पर उन्होंने आईजी जोन मेरठ अजय आनंद से बेटी को बरामद करने की गुहार लगाई थी। उनकी शिकायत पर आईजी ने तीन जनवरी को एसएसपी सोनिया सिंह को मामले का स्वयं संज्ञान लेने और युवती को तुरंत बरामद करने के आदेश दिए थे। आरोप है कि आईजी के आदेश के बाद भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन
कोर्ट के आदेश पर मारपीट-लूटपाट की रिपोर्ट दर्ज
चार माह पूर्व गांव लखावटी में घर में घुसकर हुई मारपीट और लूटपाट के मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाने में सुनवाई न होने पर पीड़ित ने कोर्ट की शरण ली थी। गांव लखावटी मिर्जापुर निवासी नसीर पुत्र पीर मोहम्मद के घर में चार माह पूर्व दबंगों ने घर में घुसकर मारपीट की थी।
विज्ञापन
पीड़ित ने थाना देहात पुलिस में तहरीर दी थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। कोर्ट के आदेश पर देहात थाना पुलिस ने कादिर, मुकीम, बबली और अमित चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।