{"_id":"584c43f24f1c1b732a449ecf","slug":"if-there-was-additional-dowry-friends-were-raped","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिरिक्त दहेज न मिला तो दोस्तों से कराया रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अतिरिक्त दहेज न मिला तो दोस्तों से कराया रेप
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sat, 10 Dec 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
rape
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ने दो दोस्तों से महिला का रेप कर दिया। बाद में मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। थाना स्तर से सुनवाई न होने पर पीड़िता ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर पति के दोस्तों समेत 13 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
महिला ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसका विवाह वर्ष 2013 में सालाबाद थाना छतारी निवासी जोगेंद्र पुत्र कंछी सिंह के सााि हुआ था। आरोप है कि ससुरालीजन शादी में मिले दहेज से खुश नहीं थे। वह आए दिन अतिरिक्त दहेज की मांग करते थे। मांग पूरी न होने पर मारपीट करते थे।
विज्ञापन
महिला का आरोप है कि पति ने 20 मार्च 2016 को उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद दो अप्रैल 2016 को पति के दोस्त अरनिया अली और शाहरुख ने गैंगरेप किया। जब यह बात पति को बताई तो उसने मारपीट की। ससुरालियों ने दो अगस्त 2016 को मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया।
विज्ञापन
थाना स्तर से सुनवाई न होने पर कोर्ट का सहारा लिया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने पति जोगेंद्र, ससुर कंछी सिंह, सास सावित्री, जेठ मुकेश, जेठ नेमपाल, जिठानी रेखा, जिठानी मिथिलेश, ननद सुमन, मंजू, सुनीता, ननदोई दुष्यंत, दोस्त अरनिया अली और शाहदरा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
‘नपुंसक से कराई शादी, अब चालक संग सोने को बना रहे दबाव’
‘स्वस्थ बताकर नपुंसक बेटे से शादी करा दी। अब ससुराली ड्राइवर के साथ संबंध बनाने के लिए दबाव बना रहे हैं। ’ यह सनसनीखेज आरोप सलेमपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती ने अपने ससुरालियों पर लगाया है। उसका आरोप है कि विरोध करने पर ससुरालियों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया।
पीड़िता की ओर से उसके पिता ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। सलेमपुर थाना क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी बेटी का विवाह 10 जुलाई को शाहदरा दिल्ली निवासी के साथ किया था।
शादी के समय परिजनों ने लड़के को शारीरिक रूप से स्वस्थ्य बताया था। शादी के चार माह बाद बेटी ने परिजनों को जानकारी दी कि उसका पति नपुंसक है। मायके वालों ने जब ससुराल वालों से इस बारे में बात की तो उन्होंने लड़के का इलाज कराने का आश्वासन दिया। इसके कुछ दिन बाद पति, ससुर, सास, जेठ, जेठानी ने जबरन विवाहिता को एक चालक के साथ कमरे में बंद कर दिया।
ससुरालियों ने बेटी से कहा कि वह ड्राइवर के साथ शारीरिक संबंध बना ले ताकि औलाद पैदा हो जाए। जब बेटी ने विरोध किया तो ससुरालवालों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। मायके पहुंचकर पीड़िता ने आपबीती बताई। एसओ सलेमपुर ह्दय नारायण सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।