{"_id":"56f6bc904f1c1b012bf14d66","slug":"hung-from-the-noose-in-doubt-murdered-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"शक में हत्या कर पत्नी को फंदे से लटकाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शक में हत्या कर पत्नी को फंदे से लटकाया
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sat, 26 Mar 2016 10:15 PM IST
विज्ञापन
Murder
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध संबंधों के शक में पति ने हत्या के बाद पत्नी के शव को घर में फंदे से लटका दिया। आरोपी के दोस्त की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपी हत्या की वारदात को आत्महत्या का रूप देकर पुलिस को बरगलाना चाहता था।
विज्ञापन
बता दें कि पश्चिम बंगाल निवासी जईदुर्रहमान मीट फैक्ट्री में काम करता है। वह कोतवाली क्षेत्र के आपदा नगर में पत्नी के साथ रह रहा था। आसपास के लोगों ने बताया कि अवैध संबंधों के शक में दंपति के बीच आए दिन झगड़ा होता रहता था। 23 मार्च की रात भी दोनों के बीच खूब कहासुनी हुई थी। इसके बाद पति ने पत्नी की हत्या कर फंदे से लटका दिया।
विज्ञापन
ताकि वारदात को आत्महत्या का रूप दिया जा सके। इसी बीच आरोपी पति के साथी ने ही वारदात की सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
वहीं, आरोपी जईदुर्रहमान को गिरफ्तार कर पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। कोतवाली प्रभारी आरके शर्मा ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। घटना की जांच-पड़ताल की जा रही है।