{"_id":"592729e04f1c1be45b5375a6","slug":"here-the-niece-opened-the-eyes-and-the-mama-stays-with-the-world","type":"story","status":"publish","title_hn":"इधर भांजी ने खोली आंख उधर मामा दुनिया से रुखसत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इधर भांजी ने खोली आंख उधर मामा दुनिया से रुखसत
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
Updated Fri, 26 May 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
इधर भांजी ने खोली आंख उधर मामा दुनिया से रुखसत
- फोटो : डेमो पिक
विज्ञापन
अपनी गर्भवती बहन को देखने बुलंदशहर आ रहे मामा ने कभी नहीं सोचा होगा कि जब वह दुनिया से रुखसत हो रहा होगा तो उसकी भांजी इस दुनिया में कदम रख रही होगी। बुधवार रात ऐसा ही हुआ।
इधर, दो बजकर 14 मिनट पर भांजी ने आंखें खोलीं, उधर, दरिंदों की गोली का शिकार हुए मामा ने दम तोड़ दिया। भाई की हत्या के बाद जच्चा बनी बहन को अभी इसकी जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन परिवार में खुशियों की जगह मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन
जनपद गौतमबुद्धनगर के कस्बा जेवर की रहने वाली महिला का निकाह खुर्जा निवासी युवक से हुआ था। महिला गर्भवती थी। बुधवार रात करीब 12 बजे उसे दर्द हुआ। रात करीब एक बजे महिला को उसके पति ने शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
इसकी सूचना महिला के मायके वालों को दी। जेवर से महिला का भाई बहन की जरूरत को देखते हुए पैसे और परिवार की चार महिलाओं को लेकर गाड़ी से बुलंदशहर के लिए रवाना हो गया। करीब डेढ़ बजे जेवर कोतवाली क्षेत्र में ही बदमाशों ने कार को रुकवा लिया और टायरों को गोली मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया।
बदमाशों ने महिलाओं से छेड़छाड़ शुरू कर दी। महिलाओं के साथ ज्यादती होते देख विरोध करने पर अस्पताल में भर्ती महिला के भाई को बदमाशों ने गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। महिलाओं का आरोप है कि बदमाशों ने बंधक बनाकर उनके साथ गैंगरेप व लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया।
इसी दौरान निजी अस्पताल में भर्ती महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया। महिला जब होश में आई तो परिजनों ने उसे घटना की जानकारी नहीं दी। डॉक्टरों से छुट्टी दिलाकर परिजन महिला और उसकी बच्ची को घर ले गए।
