{"_id":"58ee65134f1c1b791ecf5fba","slug":"hello-and-looted-by-touching-the-feet-of-retired-inspector","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड इंस्पेक्टर का पैर छूकर किया नमस्ते और लूट लिया ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिटायर्ड इंस्पेक्टर का पैर छूकर किया नमस्ते और लूट लिया
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Wed, 12 Apr 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
Rupee Shimla
नगर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले रिटायर्ड पूर्ति निरीक्षक को जिलाधिकारी आवास के पास बदमाशों ने अजीब तरीके से लूट लिया। दो बाइक सवार बदमाशों ने पहले उनके पैर छूकर नमस्ते किया और फिर दो सोने की अंगूठी उतरवाकर ले गए। पुलिस ने डीएम रोड स्थित एक हॉस्पिटल के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
शांति निकेतन निवासी 72 वर्षीय बाबूराम इशारा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह जिला पूर्ति कार्यालय बुलंदशहर से पूर्ति निरीक्षक के पद से सेवानिवृत है। 11 अप्रैल की सुबह करीब 11.30 बजे वह बाजार की तरफ जा रहे थे।
विज्ञापन
जब वह जिलाधिकारी आवास के निकट पहुंचे तो बाइक सवार दो युवक आए। दोनों ने बाइक रोकी और उतरकर पैर छूए और हाथ जोड़कर नमस्ते किया। युवकों ने उनके बाएं हाथ से दो सोने की अंगूठी उतरवा लीं। उनका वजन करीब दो तोेले था।
विज्ञापन
दोनों अंगुठियों को लेकर युवक चंपत हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जिलाधिकारी आवास के निकट एक हॉस्पिटल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली। जिसके आधार पर पुलिस आगे की जांच कर रही है। नगर कोतवाल आरके शर्मा ने बताया कि मामले की जांच कर जल्द ही शातिरों को पकड़ा जाएगा।