{"_id":"589f56334f1c1b8a5f37a4c0","slug":"he-went-sp-bjp-one-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"भिड़े सपा-भाजपा समर्थक, एक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भिड़े सपा-भाजपा समर्थक, एक घायल
अमर उजाला/बुलंदशहर
Updated Sat, 11 Feb 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादनगर में शनिवार सुबह सपा समर्थक द्वारा जबरन पक्ष में मतदान करने का विरोध करना एक भाजपा समर्थक को भारी पड़ गया। विरोध करने पर सपा समर्थकों ने युवक की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। पीड़ित को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया गया कि मोहल्ला मुरादनगर की वोट सईद गढ़ी के प्राथमिक विद्यालय में डाली जाती हैं।
विज्ञापन
आरोप है कि शनिवार सुबह करीब 10 बजे मोहल्ले के लोग वोट डालने के लिए घरों से बाहर निकले तो सपा और भाजपा समर्थकों ने उन्हें रोक लिया और अपने-अपने प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की बात कहीं। इस दौरान एक सपा समर्थक ने जबरन अपने प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की बात कही।
विज्ञापन
भाजपा समर्थक किरनपाल ने इसका विरोध किया तो प्रतिद्वंदी समर्थकों ने गाली गलौच करते हुए उसकी लाठी डंडों से पिटाई कर दी और भाग गए। घायल किरनपाल ने 3-4 लोगों को नामजद करते हुए थाने पर तहरीर दी।
विज्ञापन