फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Harboring the prisoners escaped from the court premises, arrested

कोर्ट परिसर से फरार बंदियों को शरण देने वाला गिरफ्तार

Tue, 04 Oct 2016 11:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Tue, 04 Oct 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
Harboring the prisoners escaped from the court premises, arrested
क्राइम - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

एडीजे कोर्ट परिसर में पुलिसकर्मियों की आंख में मिर्च झोंककर फरार हुए पांच बंदियों को शरण देने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी ने खुद को आरजेडी नेता का ड्राइवर बताया है।
उसकी निशानदेही पर पुलिस ने एमएलसी का बोर्ड लगी इनोवा कार को भी बरामद की है। आरोपी के मुताबिक, वह इसी कार से फरार कैदियों को फर्रूखाबाद ले गया था।

इंस्पेक्टर अनूपशहर उदयवीर सिंह बालियान ने बताया कि गिरफ्तार नीरज पुत्र सरजीत सात आठ माह पहले दहेज उत्पीड़न के मामले में जिला कारागार में बंद में था। तभी फरार हुए बंदियों के संपर्क में आ गया था। नीरज को इन बंदियों के भागने के षड्यंत्र के बारे में पूरी जानकारी थी।
विज्ञापन


इन बंदियों के भागने के बाद इन्हें शरण दी और बाद में पुलिस से छिपाता रहा। एसओजी टीम की मदद से आरोपी नीरज को भागने में इस्तेमाल की गई इनोवा कार बीआर 01सीआर0003 को भी आरोपी नीरज के साथ बरामद कर लिया है।  प्रभारी निरीक्षक उदयवीर सिंह ने बताया कि नीरज ने खुद को आरजेडी से बिहार विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) की कार का चालक होने का दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके इस दावे की भी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि कोतवाली पुलिस ने फर्रूखाबाद में पकड़े गए तीनों फरार हुए बंदियों का वी वांरट अदालत से लेकर टीम को फर्रूखाबाद भेज दिया है। जहां से टीम तीनों को लेकर जिला कारागार आएगी। इसके बाद कोर्ट से तीनों आरोपियों की रिमांड मांगी जाएगी।


बता दें कि 23 सितंबर की दोपहर जिला कारागार से अनूपशहर की कोर्ट में पेशी पर लाए नौ में से छह बंदी पुलिसकर्मियों की आंख में मिर्च झोंककर फरार हो गए थे। जिसमें से एक को पुलिसकर्मियों ने दौड़कर पकड़ लिया था। दो दिन पहले फर्रुखाबाद पुलिस ने पांच में से तीन बंदियों को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस अभी भी फरार चल रहे दो बंदियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed