{"_id":"59457b0e4f1c1b096c8b4686","slug":"happiness-of-women-members-for-honorarium","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानदेय के लिए महिला सभासदों का हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मानदेय के लिए महिला सभासदों का हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sun, 18 Jun 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पिछली बोर्ड बैठकों का मानदेय नहीं देने पर महिला सभासदों ने शनिवार को जमकर हंगामा किया। महिलाओं ने मानदेय नहीं मिलने तक बोर्ड की कार्रवाई नहीं चलने दी। चेयरपर्सन के सोमवार तक मानदेय दिए जाने के आश्वासन पर सभासद शांत हुई। हंगामे के चलते बोर्ड की कार्रवाई दो घंटे देरी से शुरू हुई।
नगर में विकास कार्यों के लिए तैयार प्रस्तावों पर चर्चा और मंजूरी के लिए शनिवार को पालिका की बोर्ड बैठक बुलाई गई थी। बैठक में महिला सभासदों ने चार बैठकों का मानदेय नहीं दिए जाने पर हंगामा कर दिया। महिला सभासद मानदेय नहीें दिए जाने तक बोर्ड की कार्रवाई नहीं चलने देने की चेतावनी दे रहीं थीं।
विज्ञापन
हंगामा बढ़ता देख चेयरपर्सन इंद्रा सैनी ने महिला सभासदों को सोमवार तक मानदेय दिलाने का आश्वासन दिया। आश्वासन के बाद पाषर्द शांत हुई। हंगामे के चलते बोर्ड बैठक की कार्रवाई दो घंटे देरी से शुरू हुई। बैठक में 114 प्रस्तावों में से करीब दो करोड़ की लागत के 31 प्रस्तावों को सभासदों ने मंजूरी दी।
विज्ञापन
26 प्रस्तावों को निरस्त किया गया। वहीं 54 प्रस्ताव विचाराधीन है। बोर्ड बैठक में चेयरपर्सन इंद्रा सैनी, ईओ अनिल पंडित, अधिशासी अभियंता पदम सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं ईओ अनिल पंडित का कहना था कि बजट पास नहीं होने के कारण सभासदों को मानदेय देने में देरी हुई है।
सीमा विस्तार के दौरान पालिका क्षेत्र में शामिल किए गए नए क्षेत्र में काम कराने के प्रस्ताव पर भी बोर्ड बैठक में हंगामा हुआ। अधिकांश सभासदों ने इसका विरोध किया। इस मुद्दे पर सभासदों की आपस में नोकझोंक भी हुई। ईओ ने हंगामा कर रहे सभासदों को समझा बुझाकर शांत किया। बोर्ड बैठक के दौरान एसडीएम ने तहसीलदार को मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात किया था। बोर्ड बैठक के दौरान तहसीलदार पालिका परिसर में मौजूद रहे। वहीं सुरक्षा की दृष्टि ने पुलिस तैनात रही।