{"_id":"574881ba4f1c1b607269156c","slug":"going-through-the-young-man-put-out-the-eye-of-the-boundary","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेढ़ से गुजरने पर युवक की आंख फोड़ दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मेढ़ से गुजरने पर युवक की आंख फोड़ दी
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Fri, 27 May 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंधेरियान बाग में खेत की मेढ़ से गुजरने पर गुस्साए दबंगों ने बृहस्पतिवार रात घर में घुसकर पड़ोसी युवक पर हमला कर उसकी आंख फोड़ दी। बीच-बचाव करने आई पत्नी को भी आरोपियों पिटाई कर दी।
विज्ञापन
गंभीर हालत में युवक को मेरठ रेफर किया गया है। पीड़ित का कहना है कि उसने पांच के खिलाफ नामजद तहरीर दी है लेकिन पुलिस चार आरोपियों के खिलाफ ही रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
बताया जाता है कि अंधेरियान बाग मोहल्ला निवासी मदन लोधी का पुत्र मिट्ठन मेरठ में हलवाई की दुकान पर काम करता है। वह 2-3 दिन की छुट्टी लेकर घर आया हुआ था। बृहस्पतिवार शाम करीब 7 बजे मिट्ठन मोहल्ले के ही राजू के खेत की मेढ़ से होकर घर लौट रहा था।
विज्ञापन
तभी राजू ने मेंढ पर चढ़ने पर गाली-गलौच शुरू कर दी और उसकी पिटाई कर दी। इतना ही नही आरोपियों ने रात 9 बजे घर में घुसकर लोहे का घूसा मारकर पीड़ित मिट्ठन की एक आंख फोड़ दी।
इस दौरान बीच-बचाव करने आई पत्नी को भी आरोपियों लाठी-डंडों से पिटाई कर दी और भाग गए। युवक को परिजन सीएचसी लखावटी लेकर पहुंचे, जहां से उसे जिला अस्पताल के लिए भेज दिया गया। चिकित्सकों ने पीड़ित को मेरठ के लिए रेफर किया है।