फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Godown fire Frantic

गोदाम में लगी आग, अफरातफरी

Tue, 16 May 2017 01:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Tue, 16 May 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
Godown fire Frantic
क्राइम - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

कस्बे के मेन बाजार स्थित घर में बने गोदाम में आग लगने से हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने देखा तो मौके पर पहुंच कर आग बुझाना शुरू कर दिया। गनीमत रहा कि गोदाम में रखा गैस सिलेंडर नहीं फटा वरना बड़ा हादसा हो सकता था। करीब दो घंटे की कड़ी मसक्कत के बाद किसी तरह लोगों ने आग पर काबू पाया।

जहांगीरपुर कस्बा निवासी हकमिन पुत्र बाबू का मकान के नीचे गोदाम है। सोमवार सुबह अचानक गोदाम में आग लग गई। आग की लपटें उठते देख आसपास के लोग दौड़ पड़े। लोगों ने पानी की बाल्टी से तथा समर सेबल आदि चलाकर आग बुझाना शुरू कर दिया। मौके पर अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन


आरोप है कि सूचना के बाद भी फायर ब्रिगेड की गाड़ी नहीं पहुंची। करीब दो घंटे की कड़ी मसक्कत के बाद किसी तरह लोगों ने आग पर काबू पा लिया। गोदाम में दो गैस के सिलेंडर भी रखे थे। लेकिन उसे समय रहते लोगों  ने निकाल लिया। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। आग लगने का कारण शार्टसर्किट बताया जा रहा है। घटना से करीब 30 हजार का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed