{"_id":"5835ee0c4f1c1bcb4913c34b","slug":"girl-abductor-took-caresses-siblings","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को बहला-फुसलाकर ले गए भाई-बहन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला को बहला-फुसलाकर ले गए भाई-बहन
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Thu, 24 Nov 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
rape
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नगर के मोहल्ला आनंद विहार में रहने वाली चार बच्चों की मां को एक महिला और उसका भाई बहला-फुसलाकर कहीं ले गए। पति ने उसको देह व्यापार में धकेलने की आशंका जताते हुए एसएसपी को तहरीर दी। पुलिस ने कप्तान के आदेश पर महिला और उसके भाई के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
मोहल्ला आनंद विहार निवासी एक व्यक्ति ने एसएसपी को दी तहरीर में बताया कि उसका निकाह करीब 14 साल पहले दिल्ली निवासी युवती से हुआ था। दोनों के 12, 10, आठ और छह वर्ष चार बच्चे हैं। कुछ दिनों से पत्नी का व्यवहार बदला सा था। इसके बाद उसके भाई ने काफी समझाया था।
विज्ञापन
21 जुलाई को महिला का पति जयपुर गया था। 29 जुलाई की दोपहर जब घर लौटा तो वहां सिर्फ बच्चे थे। बच्चों ने बताया कि उनकी मां बाजार दवाई लेने गई है। वह शाम तक नहीं लौटी। बाद में पता चला कि पत्नी घर में रखे आठ हजार रुपये लेकर कहीं चली गई हैं।
विज्ञापन
दो दिन बाद पता चला कि शकीला पत्नी अफजाल निवासी आनंद बिहार अपने भाई नासिर पुत्र लाल खां निवासी अन्नी जिला अलीगढ़ उसको बहला-फुसलाकर कहीं ले गए है।
पीड़ित ने आशंका जताई है कि आरोपी उसकी पत्नी को देह व्यापार में धकेल सकते हैं। आरोपी औरत सप्लाई का गलत धंधा करते हैं। पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर भाई-बहन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।