{"_id":"58fcdef54f1c1bb3748b54e4","slug":"gangrape-victim-s-threat-in-front-of-dm-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम आवास के सामने गैंगरेप पीड़ित को हत्या की धमकी, दो दबोचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डीएम आवास के सामने गैंगरेप पीड़ित को हत्या की धमकी, दो दबोचे
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
Updated Sun, 23 Apr 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
गैंगरेप पीड़िता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी से गुहार लगाने जा रही गैंगरेप पीड़िता और उसके पिता को आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता के शोर मचाने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दो आरोपियों को दबोच लिया, जबकि चार आरोपी भाग खड़े हुए।
विज्ञापन
शिकारपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी 15 वर्षीया छात्रा का 21 अप्रैल को अपहरण कर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया था। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर चार युवकों के खिलाफ गैंगरेप की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई, हालांकि मेडिकल रिपोर्ट में गैंगरेप की पुष्टि नहीं हुई थी।
विज्ञापन
रविवार को पीड़िता अपने पिता और अन्य परिजनों के साथ जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाने जा रहे थे। आरोप है कि डीएम आवास से पहले कुछ कदमों की दूरी पर ही कार सवार दूसरे पक्ष के करीब छह लोग वहां पहुंच गए और पीड़ित पक्ष को रोक केस वापस नहीं लेने पर हत्या की धमकी दी।
विज्ञापन
पीड़ितों के शोर मचाने और वहां उन्हें घिरा देख पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कार सवार दो आरोपियों को दबोच लिया, जबकि चार आरोपी फरार हो गए। पीड़िता के पिता ने नगर कोतवाली में जानमाल का खतरा जताते हुए तहरीर दी है।
तहरीर में चार आरोपियों को नामजद किया गया है। कोतवाली प्रभारी आरके शर्मा का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। दो आरोपी हिरासत में हैं। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है। जांच के बाद एफआईआर दर्ज की जाएगी।
गैंगरेप के आरोपी को छुड़ाने, कोतवाली पहुंची मंगेतर
कोतवाली क्षेत्र में दो दिन पहले छात्रा के साथ हुए गैंगरेप के मामले में एक आरोपी हवालात में बंद हैं। जबकि तीन आरोपी भागे हुए हैं। हवालात में बंद आरोपी की रविवार को शादी होनी थी। होने वाले पति को निर्दोष बताकर छुड़ाने के लिए मंगेतर परिजनों के साथ कोतवाली पहुंच गई।
पुलिस अधिकारियों से मुहूर्त के समय तक आरोपी को छोड़ने की मांग की। शुक्रवार दोपहर स्कूल से घर लौट रही छात्रा अगवा कर उसके साथ गांव के ही चार युवकों ने रेप किया था। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट कर हत्या की धमकी दी थी। छात्रा के पिता ने चार आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी।
पुलिस ने एक नामजद आरोपी कपिल को हिरासत में ले लिया है। रविवार को कपिल की बारात जानी थी, लेकिन हवालात में होने के चलते बारात नहीं जा पाई। शाम करीब छह बजे कपिल की मंगेतर कोतवाली पहुंची उसने होने वाले पति को निर्दोष बताकर उसे छोड़ने की मांग की।