{"_id":"58fba73c4f1c1b972e8b463f","slug":"gangrape-confirmation-from-medical-report-not-in-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल रिपोर्ट में नहीं हुई छात्रा से गैंगरेप की पुष्टि","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मेडिकल रिपोर्ट में नहीं हुई छात्रा से गैंगरेप की पुष्टि
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
Updated Sun, 23 Apr 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
मेडिकल स्टोर की आड़ में बेचता था हेरोइन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव की छात्रा के साथ हुए गैंगरेप के मामले में शनिवार को नया मोड़ आ गया। पीड़ित छात्रा की मेडिकल रिपोर्ट में रेप की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस शुरूआती जांच में मामले की संदिग्ध मान रही है। हालांकि पुलिस की जांच अभी जारी है।
शुक्रवार को अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव की 16 वर्षीय छात्रा शिकारपुर स्थित एक विद्यालय में पढ़ने के लिए आई थी। रिपोर्ट के अनुसार, नगर में घुसने से पहले ही पहासू रोड पर कार सवार चार युवकों ने उसका अपहरण कर लिया।
विज्ञापन
आरोपी युवक छात्रा को नगर स्थित एक मकान में ले गए और उसके साथ बारी-बारी से बलात्कार किया। आरोपियों ने छात्रा को कई घंटे बाद पहासू रोड पर फेंक दिया। सड़क पर बदहाल हालत में पड़ी पीड़ित छात्रा को पहचानकर एक परिचित ने परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
घर पहुंचने के बाद पीड़ित छात्रा ने परिजनों को आपबीती बताई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने पीड़ित छात्रा को मेडिकल के लिए भिजवाया था, लेकिन रात में पूरी जांच न होने के कारण शनिवार को उसे दोबारा मेडिकल के लिये भेजा गया।
शनिवार को पीड़िता का एक्सरे नहीं हो पाया, जो अब सोमवार को होगा। पीड़िता की मेडिकल रिपोर्ट में रेप की पुष्टि नहीं हुई है। मेडिकल रिपोर्ट में पुष्टि न होने के बाद पुलिस मामले की गहनता से जांच में जुट गई है।
शनिवार को विवेचनाधिकारी एसएसआई धर्मवीर सिंह ने छात्रा के स्कूल में जाकर उसकी उपस्थिति के बारे में जानकारी की। इसके अलावा उन्होंने गैंगरेप वाले मकान के आसपास के लोगों से भी पूछताछ की गई। उन्होंने बताया कि घटना के संबंध में साक्ष्य नहीं मिल रहे हैं।