{"_id":"58ee5fcc4f1c1bbc7fcf6074","slug":"gangrape-case-up-to-5-days-by-mortgaging-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को बंधक बनाकर 5 दिन तक किया गैंगरेप, केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला को बंधक बनाकर 5 दिन तक किया गैंगरेप, केस
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Wed, 12 Apr 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
रेप पीड़िता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के राजघाट मार्ग स्थित गांव की महिला को बंधक बनाकर गांव के ही तीन युवकों ने पांच दिन तक गैंगरेप किया। आरोपियों के चंगुल से छूट पीड़िता घर पहुंची। उसने तीन आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने एक आरोपी को दबोच लिया है, वहीं महिला को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है।
राजघाट मार्ग स्थित गांव निवासी 26 वर्षीय महिला ने पुलिस को बताया कि वह सात अप्रैल की सुबह ट्रेन से मायके जाने के लिए घर से निकली थी। इसी बीच गांव के तीन युवकाें ने उससे रोक बातचीत शुरू कर दी। इस बीच एक युवक चमत्कार ने तंबाकू हथेली पर फटका।
विज्ञापन
जिसमें से सफेद पाउडर उड़ा और वह बेहोश हो गई। होश आने पर खुद को प्रेमपाल के कमरे में पाया। कमरे में चमत्कार, प्रेमपाल सिंह और पुष्पेंद्र ने उसे बंधक बनाकर उसके साथ रेप किया। विरोध करने पर मारपीट की।
विज्ञापन
मंगलवार शाम वह आरोपियों के चंगुल से निकलकर घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई। कोतवाली प्रभारी तपेश्वर सागर ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। एक आरोपी प्रेमपाल को पुलिस ने दबोच लिया है।