फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Four slaughter houses opened

विदा होते-होते चार बूचड़खाने खोल गई सपा सरकार

Wed, 22 Mar 2017 11:22 PM IST
अमर उजाला/बुलंदशहर
अमर उजाला/बुलंदशहर Updated Wed, 22 Mar 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
Four slaughter houses opened
विदा होते-होते चार बूचड़खाने खोल गई सपा सरकार - फोटो : अमर उजाला

सूबे से विदा होते होते पिछली सरकार ने खुर्जा में चार कमेलों को आनन फानन मेें लाइसेंस दे दिया। दिलचस्प बात यह है कि मीट व्यवसाइयों ने रसूख की ताकत पर जिले के आला अफसरों को भी बाईपास किया। नियमत: डीएम लाइसेंस के लिए कई विभागों की रिपोर्ट के साथ शासन को फाइल भेजते हैं।

विज्ञापन


लाइसेंस के लिए रसूखदार मीट व्यवसाइयों ने शासन से जिले के उच्च अफसरों को फोन कराकर रिपोर्ट भी मंगवा ली। ऐसे में आला अफसरों के सामने रिपोर्ट भेजने के सिवाय दूसरा चारा नहीं रहा।
विज्ञापन


मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा. केपी वार्ष्णय ने बताया जिले में कुल 13 स्लाटर हाउस को शासन से लाइसेंस मिला हुआ है। छह स्लाटर हाउस नगर पालिका परिषद डिबाई, शिकारपुर, सिकंदराबाद, गुलावठी, खुर्जा और स्याना के अधीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुर्जा में तीन स्लाटर हाउस फिलहाल रनिंग में  हैं। चार स्लाटर हाउस जिनको हाल ही में शासन से लाइसेंस जारी किए हैं, वह कागजों में निर्माणाधीन हैं। सूत्रों के मुताबिक नए कमेलों में भी पशुओं का वध किया जा रहा है।

 डीएम ने इन चारों स्लाटर हाउस का स्टेट्स जानने के लिए भी टीमें लगा दी हैं। डीएम ने कहा है कि इंफ्रास्ट्रक्टर खड़ा किए बगैर यदि इन कत्लखानों मेें पशु वध हो रहा है तो सीलिंग की कार्रवाई कर शासन को लाइसेंस रद्द करने के विषय लिखा जाएगा।

मिलता था वीवीआईपी ट्रीटमेंट
सूत्रों के मुताबिक, लाइसेंस के लिए मीट व्यापारी जिले के अफसरों से सीधा संपर्क नहीं करते थे, बल्कि लखनऊ से फोन कराने के बाद अफसरों से मुलाकात की जाती थी। अफसर भी हवा का रुख भांपते हुए मीट कारोबारियों को वीआईपी से कम ट्रीटमेंट नहीं देते थे। मगर अब निजाम बदल चुका है। इसके साथ ही मशीनरी ने भी नजर तिरछी कर ली है।


लाइसेंस शासन स्तर से जारी होता है। जिले के अफसरों की लाइसेंस जारी करने में कोई भूमिका नहीं होती है। लाइसेंस नया हो या पुराना अवैध कटान नहीं होने दिया जाएगा।    - आंजनेय कुमार सिंह डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed