फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Forest guards clashed viral video

वन रक्षक भिड़े, वीडियो वायरल

Fri, 23 Dec 2016 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Fri, 23 Dec 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
Forest guards clashed viral video
भिडे़

विज्ञापन
अवैध कटान में वन रक्षकों के शामिल होने का वीडियो वायरल हो गया है। इसमें वन रक्षक क्षेत्र में अवैध कटान में वसूली की बात स्वीकारने के साथ ही अपने क्षेत्र में पेड़ कटान के रुपयों के बंटवारे को लेकर झगड़ रहे हैं। क्षेत्र में यह वीडियो चर्चा का विषय बना है।  

 क्षेत्र में बड़े पैमाने पर हरे पेड़ों का अवैध कटान हो रहा है। कटान में वन रक्षकों के शामिल रहने की शिकायतें उच्चाधिकारियों को मिलती रहती हैं, लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया गया। यही कारण है कि अवैध कटान बढ़ रहा है। वायरल हुए दो वन रक्षकों  हामिद और राजकुमार के झगड़े में दोनों पेड़ कटान  वाले क्षेत्र को अपना बताते हुए एक-दूसरे से बॉर्डर छोड़ने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन



वन रक्षकों के पास कुछ लकड़ी काटने वाले भी खड़े हैं, जिनसे लकड़ी की वसूली की रकम को लेकर कहासुनी हो रही है।  इसमें एक वन रक्षक स्पष्ट रूप से लकड़ी काटने की एवज में एक हजार रुपये लेने की बात स्वीकार रहा है। अवैध कटान की एवज में एक वन रक्षक द्वारा लिए गए पांच सौ रुपये को कम बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लकड़ी काटने वाला स्पष्ट बता रहा है कि जहां भी कटान होता है वहां रुपया दिया जा रहा है। लगातार कम हो रही हरियाली के चलते पेड़ कटान पर रोक है। ऐसे में विभागीय कर्मचारियों का कटान में लिप्त होना गंभीर मामला है।


यह सुविधा शुल्क नहीं
कटान करने वालों से अपनी धनराशि मांगी गई है। किसी भी प्रकार का कोई सुविधा शुल्क नहीं मांगा जा रहा है। वीडियो दो दिन पुरानी है। उस वक्त क्षेत्र में उनका चार्ज था। वन रक्षक राजकुमार जबरन क्षेत्र में घूम रहा था। कल बृहस्पतिवार को चार्ज छोड़ा गया है जिनके स्थान पर राजकुमार ने चार्ज लिया है। - हामिद

होगी जांच
मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। - आरपी सिंह, रेंजर अधिकारी स्याना

डीएफओ करेंगे जांच
सीडी बनवाकर डीएफओ को भेजी जाएगी तथा उचित कार्रवाई के लिए कहा जाएगा। - हिमांशू कुमार गुप्ता, एसडीएम स्याना

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed