{"_id":"580ba4ab4f1c1b1030705659","slug":"food-safety-team-raids","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्य सुरक्षा टीम का छापा ताले डाल भागे दुकानदार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खाद्य सुरक्षा टीम का छापा ताले डाल भागे दुकानदार
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
Updated Sat, 22 Oct 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
पनीर, दूध की सैंपलिंग करते अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाद्य सुरक्षा टीम के छापेमारी की सूचना पर व्यापारी प्रतिष्ठान बंद कर भाग गए। टीम ने एक बंद दुकान पर ताला लगाया तो व्यापारियों ने एकजुट होकर मौके पर मौजूद एसडीएम से विरोध जताया। उन्होंने टीम पर वसूली का आरोप भी लगाया। इस पर एसडीएम उमाशंकर ने दुकान का ताला खुलवाया और खाद्य सुरक्षा अधिकारी को फटकार लगाई।
विज्ञापन
शनिवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी की टीम के साथ नगर स्थित मिठाई की दुकान पर पहुंचे। दुकान बंद मिलने पर टीम ने दुकान में अपना ताला डाल दिया। इसपर व्यापारी भड़क गए। व्यापारियों ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी पर सुविधा शुल्क वसूलने का आरोप लगाया। इस पर एसडीएम ने वखाद्य सुरक्षा अधिकारी को फटकारा और दुकान का ताला खुलवा दिया गया।
विज्ञापन