फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Fog murderous journey, two killed

कोहरे से सफर जानलेवा, दो की मौत

Sun, 25 Dec 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sun, 25 Dec 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
Fog murderous journey, two killed
क्राइम - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

कोहरे के चलते कोतवाली देहात क्षेत्र में हाईवे पर दो स्थानों पर छह वाहन एक के पीछे एक भिड़ गए। इसमें दो लोगों की मौत हो गई जबकि 20 लोग घायल हो गए। शनिवार सुबह करीब आठ बजे हाइवे स्थित मूड़ाखेड़ा गांव के पास कोहरे में दिखाई न देने के कारण ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक ले लिया। इसके चलते पीछे से चल रही स्कार्पियों ट्रक में घुस गई।

स्कार्पियों के पीछे चल रहा दूसरा ट्रक भी अनियंत्रित होकर भिड़ गया। हादसा इतना जबरदस्त था कि स्कार्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में स्कार्पियो सवार पहासू कस्बा निवासी करन तोमर (19) पुत्र रविन्द्र और पीछे से घुसे ट्रक चालक पलवल निवासी मदन कुमार की मौत हो गई।
विज्ञापन


वहीं स्कार्पियो सवार पहासू निवासी पंकज, अशोक तथा ट्रक सवार अलीगढ़ निवासी दिनेश, देवकुमार और पवन घायल हो गए। आसपास के लोगों ने देखा तो घटना स्थल की तरफ दौड़ पड़े। घायलों को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं मीरपुर के पास ट्रक, कार, मेटाडोर कोहरे के चलते आपस में भिड़ गए। हादसे में खुर्जा निवासी विमलेस, राजेश, अनीता, बुलंदशहर निवासी शंकर, रीता, अलीगढ़ निवासी कश्मीरी, राजेश्वरी, हुकुम सिंह आदि लोग घायल हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ट्रक चालक की तालाश कर रही है।


स्कूल बस से टकराया ट्रक, 9 घायल  
नरौरा से संभल जिले के रजपुरा को जा रही एक स्कूल बस को गुन्नौर थाना क्षेत्र में एक ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी। इस हादसे में स्कूल बस में सवार सात शिक्षिकाएं, एक छात्र और चालक घायल हो गए। दुर्घटना के बाद सभी घायलों को नरौरा के एनएपीएस चिकित्सालय लाया गया। जहां से एक शिक्षिका को अलीगढ़ रेफर किया गया है।

संभल जनपद के रजपुरा में स्थित कयानात ग्लोरियस पब्लिक स्कूल के शिक्षक स्टाफ को लेकर शनिवार की सुबह निजी मिनी बस रजपुरा जा रही थी। नरौरा गंगा बैराज से कुछ ही दूरी पर सामने से आते एक ट्रक ने मिनी बस में टक्कर मार दी।

इस हादसे में बस चालक कन्हई सिंह  (30) निवासी ढकनगला, शिक्षिका कौशल्या (30) निवासी अणुविहार कालोनी, पूनम (35) निवासी मधूसदन नरौरा, पूनम शर्मा (42) निवासी कलकत्त्ती, रिन्की वार्ष्णेय (29) निवासी कर्मधर्म , रश्मि शर्मा  (32) निवासी नंदलालगेट, इन्दू (35) निवासी कर्मधर्म, श्वेता (24)निवासी नईबस्ती और छात्र कुलदीप पुत्र देशपाल (16) निवासी नईबस्ती घायल हो गए।

खराब ट्रैक्टर-ट्राली से हाईवे पर लगा साढ़े चार घंटे जाम
सीमेंट से भरे ट्रैक्टर-ट्राली का हाईवे पर अचानक एक्सल टूटने के कारण पहिया निकल गया। पहिया निकलने से ट्रैक्टर-ट्राली हाईवे पर ही खड़ी हो गई। इससे यातायात बाधित होने से हाईवे पर जाम जैसी स्थिति बनी रही।  जानकारी के अनुसार औद्योगिक क्षेत्र स्थित सीमेंट फैक्ट्री से चालक नरेश ट्रैक्टर-ट्राली में सीमेंट लेकर नोएडा जा रहा था।

दोपहर करीब 1.30 बजे नगर में हाईवे पर विजय द्वार के सामने ट्राली का अचानक एक्सल टूट गया। इससे हाईवे पर जाम लग गया। ट्रैक्टर-ट्राली के कारण साढ़े चार घंटे तक हाईवे पर जाम के हालात रहे। ट्रैफिक पुलिस को यातायात को सुचारु करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।


शाम करीब 6 बजे ट्राली का पहिया बदलकर हाईवे से हटाया गया। जब कहीं जाकर हाईवे पर रेंग रहे वाहनों से रफ्तार पकड़ी।
घने कोहरे ने रोकी वाहनों की रफ्तार
शनिवार को घने कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया। वाहन सड़क पर रेंगते नजर आए। कोहरे के कारण दिन में वाहन चालकों को लाइट का प्रयोग करना पड़ा। आलम यह रहा कि आधा घंटे का सफर तय करने में लोगों को दो घंटे का समय लग गया।

दोपहर तक कोहरा छटने के बाद ही वाहनों ने रफ्तार पकड़ी। कोहरे के चलते दैनिक यात्रियों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed