{"_id":"56f575fd4f1c1b747df14d59","slug":"firing-pelting-in-electoral-rivalry","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी रंजिश में फायरिंग-पथराव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चुनावी रंजिश में फायरिंग-पथराव
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Fri, 25 Mar 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
का्रइम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानी चुनाव से सुलग रही रंजिश की चिंगारी होली पर धधक गई। नगला गोविंदपुर गांव में प्रधान पद के चुनाव लड़े दो प्रत्याशी के परिजन और समर्थक भिड़ गए। दोनों तरफ से ताबड़तोड़ फायरिंग और पथराव होने लगा। आलम यह था कि पुलिस के पहुंचने पर भी दोनों पक्ष डटे रहे। दोनों पक्षों से दर्जनभर लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
आरोपियोें ने पुलिस पर भी पत्थर फेंके। किसी तरह पुलिस ने दोनों पक्षों को नियंत्रित किया। पुलिस ने मामले में 25 को नामजद कर 50 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इसके अलावा दबिश देकर 15 बलवाईयों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार ककोड़ क्षेत्र के नगला गोविंदपुर गांव में प्रधान पद के लिए दीवान अली और फरमुद्दीन चुनाव लड़े थे। फरमुद्दीन चुनाव जीत गए थे। चुनाव में हार-जीत को लेकर दोनों पक्षों में रंजिश चल रही थी। होली के दिन किसी बात पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर पथराव करने लगे।
विज्ञापन
इस दौरान दोनों से गोलियां भी चली। एक घंटे तक दोनों पक्षों में पथराव होता रहा। इसमें दोनों पक्षों के दर्जनभर से ज्यादा लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस पर भी दोनों पक्षों ने पथराव किया। हालात बेकाबू होने लगे तो गांव में पीएसी बुला ली गई। इसके बाद सिकंदराबाद सीओ धर्मेंद्र यादव और एसडीएम अतुल कुमार भी मौके पर पहुंच गए।
कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने हालात पर नियंत्रण पाया। ककोड़ पुलिस इस मामले में 25 को नामजद कर 50 अज्ञातों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। ककोड़ एसओ रामसेन सिंह ने बताया कि 25 को नामजद किया गया है।
50 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।