{"_id":"574332574f1c1bb215691474","slug":"firing-in-ethnic-clashes-police-deployed","type":"story","status":"publish","title_hn":"जातीय संघर्ष में पथराव-फायरिंग, पुलिस तैनात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जातीय संघर्ष में पथराव-फायरिंग, पुलिस तैनात
अमर उजाला ब्यूरो, खुर्जा जंक्शन
Updated Mon, 23 May 2016 10:09 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर बुढैना में रविवार रात हुए संघर्ष के बाद गांव में तैनात पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर बुढै़ना गांव में चल रहे उर्स मेले में बाइक खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में जाटव और ठाकुर बिरादरी के बीच मारपीट, पथराव और गोलियां चल गईं। संघर्ष के दौरान अंबेडकर की मूर्ति क्षतिग्रस्त होने से जाटवों का गुस्सा और भड़क गया।
विज्ञापन
घटना की सूचना पर एसपीआरए, सीओ, कोतवाली प्रभारी समेत आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। उधर, बवाल को काबू करने के लिए गांव में कई थानों की पुलिस फोर्स और पीएसी तैनात कर दी गई। मामले में दलित पक्ष ने मेले में महिलाओं से छेड़छाड़ का आरोप लगाकर तहरीर दी है। पुलिस ने अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कर दोनों तरफ से 12 लोगों हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
रविवार रात करीब आठ बजे सुल्तानपुर बुढै़ना गांव में चल रहे उर्स मेले में ठाकुर पक्ष के कुछ युवक बाइक खड़ी कर रहे थे। मना करने पर उनकी मेला कर्मचारियों से मारपीट हो गई। इसकी सूचना युवकों ने फोन कर अपने घरवालों को जानकारी दे दी। मामला इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और दोनों तरफ से पथराव शुरू हो गया।
विज्ञापन
इस दौरान अंबेडकर की मूर्ति क्षतिग्रस्त हो गई। जैसे ही दलितों की नजर मूर्ति पर पड़ी उनका गुस्सा और भड़क गया। ग्रामीणों के मुताबिक संघर्ष के दौरान दोनों तरफ से फायरिंग भी की गई। हालांकि, पुलिस फायरिंग की बात से इंकार कर रही है। संघर्ष में दोनों तरफ से एक दर्जन लोग घायल हो गए।
सूचना पर एसपी देहात पंकज कुमार पांडेय, सीओ आरपी सिंह, कोतवाल आरके शर्मा समेत आला अधिकारी पहुंच गए। पुलिस अफसरों ने आरोपियों पर कार्रवाई का आश्वासन देकर हालात पर काबू पाया।
इंस्पेक्टर आरके शर्मा ने बताया कि ठाकुर पक्ष से दीपक, रिंकू, पप्पू, तप्पी, दीवान, भुवनेंद्र तथा जाटव पक्ष से श्रीपाल, मोहर सिंह, प्रमोद, अजीत, सुनील, नीतू, शकुंतला, फूलवती, किशन प्यारी समेत करीब डेढ़ दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दोनों पक्षों की ओर से छह-छह लोगों को हिरासत में ले लिया है।
राहगीरों को घेरकर की पिटाई
बवाल के दौरान भीड़ ने गांव की तरफ जा रहे लोगों को घेर कर उनकी पिटाई की। बाइक पर दूध लेकर जा रहे सुल्तानपुर निवासी भुल्लन और उसके बेटे को लोगों ने पीट-पीटकर घायल कर दिया और उसका दूध सड़क पर गिरा दिया। वहीं, ट्रेन से उतरकर गांव जा रही महिलाओं को भी लोगों ने मारा पीटा। किसी तरह भाग कर उन्होंने अपनी जान बचाई।
डॉ. अंबेडकर की नई प्रतिमा लगेगी
सुल्तानपुर बुढैना गांव में ठाकुर और जाटव बिरादरी के बीच हुए संघर्ष के दौरान पथराव से क्षतिग्रस्त हुई प्रतिमा जल्द लगाई जाएगी। सोमवार दोपहर गांव पहुंचे बसपा जिलाध्यक्ष कमल राजन ने ग्रामीणों को आश्वासन देते हुए यह बात कहीं। उन्होंने कहा कि प्रतिमा को लेकर आपस में रंजिश करना गलत है। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को शांति और भाईचारे के साथ रहने की बात कही।
छावनी में तब्दील हो गया गांव
सुल्तानपुर बुढै़ना गांव में हुए बवाल के बाद पूरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। जगह-जगह पुलिस फोर्स और पीएसी तैनात कर दी गई। दूसरे दिन भी गांव में यही नजारा देखने को मिला।
पथराव से चटका ओएचई इंसुलेटर
बवाल के दौरान पथराव के चलते रेलवे का ओएचई इंसुलेटर चटक गया। इंसुलेटर ज्यादा क्षतिग्रस्त हुआ होता तो कई ट्रेनें प्रभावित हो सकती थी। समय रहते ओएचई विभाग के इंजीनियरों इंसुलेटर बदल दिया।
बाइक खड़ी करने को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हुआ था। लेकिन अब स्थिति काबू में है। घटना की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। - पंकज कुमार पांडेय, एसपी देहात