फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   FIR lodged against Five officers of health department and medicine company managers in medicine scam.

पांच अफसरों और कंपनी प्रबंधक पर एफआईआर

Sun, 20 Dec 2015 11:31 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sun, 20 Dec 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
FIR lodged against Five officers of health department and medicine company managers  in medicine scam.
दवा खरीद फर्जीवाड़े में सर्तकता विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। दवा खरीद घोटाले के आरोपियों के खिलाफ विजिलेंस मेरठ ने नगर कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन


पांच स्वास्थ्य अफसरों और दवा कंपनी प्रबंधक के खिलाफ कई धाराओं में एफआईआर हुई है। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों द्वारा वर्ष 1999 में बिना किसी दर अनुबंध के लाखों रुपये की दवाएं खरीदी गई थीं।
विज्ञापन


अफसरों ने इंडेट भी फर्म की जगह संचालक के नाम दिए थे। मामला खुलने के बाद सर्तकता सचिव ने जांच के आदेश दिए थे।

विजिलेंस मेरठ ने जांच के बाद तत्कालीन सीएमओ, सीएमएस समेत सात स्वास्थ्य अफसरों को दोषी माना था, लेकिन तत्कालीन सीएमओ और तत्कालीन चीफ फार्मासिस्ट की मौत हो जाने के कारण पांच स्वास्थ्य अफसरों और दवा कंपनी प्रबंधक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में पता चला कि अफसरों ने दवा खरीद में 3 लाख 57 हजार रुपये का फर्जीवाड़ा किया। विजिलेंस इंस्पेक्टर अजय सिंह ने नगर कोतवाली में सभी आरोपी अफसरों और दवा सप्लायर के खिलाफ आईपीसी की धारा 467, 420, 471, 120 बी, 13(1)डी और 13(2) के तहत एफआईआर दर्ज कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed