फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Finance personnel at gun point robbed of 65 thousand

गन प्वाइंट पर फाइनेंस कर्मी से लूटे 65 हजार

Thu, 20 Oct 2016 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर Updated Thu, 20 Oct 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
Finance personnel at gun point robbed of 65 thousand
अरनियां में किसान से बाइक लूटने वाले आरोपी पुलिस हिरासत में। - फोटो : ब्यूरो

कोतवाली देहात क्षेत्र के गिनौरा शेख गांव के पास बृहस्पतिवार दोपहर फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से बदमाशों ने तमंचे के बल पर 65 हजार रुपये लूट लिए। पुलिस ने लुटेरों को पकड़ने के लिए घंटों खाक छानी लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पीड़ित कर्मी ने तहरीर दी है।

विज्ञापन


 बुलंदशहर की फाइनेंस कंपनी में विनोद पुत्र श्यामवीर बतौर कलेक्शन एजेंट काम करते हैं। बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12.30 बजे विनोद गुलावठी क्षेत्र से कलेक्शन कर बाइक से बुलंदशहर लौट रहे थे। तभी कोतवाली देहात क्षेत्र के गिनौरा शेख गांव के पास पीछे से बाइक सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया।
विज्ञापन


इसके बाद तमंचे के बल पर बदमाशों ने विनोद से 65 हजार रुपये और मोबाइल लूटकर हवा में तमंचा लहराते हुए भाग गए। विनोद ने राहगीर की मदद से लूट की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका-ए-वारदात के आसपास बदमाशों को पकड़ने के लिए खाक छानी। लेकिन लुटेरों का कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को आशंका है कि ये वही लुटेरे हैं, जिन्होंने जहांगीराबाद-औरंगाबाद मार्ग पर महिला से जेवरात लूटे थे। एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

बाइक लूट का खुलासा, खरीदार समेत तीन धरे
क्राइम ब्रांच की टीम ने किसान से बाइक लूटने वाले दो लुटेरों समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। तीसरा व्यक्ति लूटी गई बाइक को खरीदने वाला है। तीनों के पास से दो संदिग्ध बाइक, लूटी गई बाइक के पार्ट्स, एक तमंचा और एक रिवाल्वर बरामद हुई है। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

एसपी क्राइम अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि ओमप्रकाश पुत्र राधेश्याम निवासी जवां थाना जहांगीरपुर ने थाना अरनिया पर लूट की एफआईआर दर्ज कराई थी। जिसमें उसने बताया था कि छह अक्तूबर को गांव जाते समय मंसूरपुर बंबे के पास दो अज्ञात बदमाशों ने तमंचे के बल पर बाइक,1500 रुपये और दो मोबाइल लूट लिए थे।

पुलिस वारदात का खुलासा करने में लगी थी। एसपी क्राइम ने बताया कि 19 अक्तूबर की शाम अरनिया थाना क्षेत्र से दो लुटेरों को पकड़ लिया गया । दोनों की पहचान भगत सिंह पुत्र रमकन्नी सिंह निवासी किशनगढ़ी थाना खुर्जा नगर और सोनू कुमार पुत्र सुखपाल सिंह निवासी माचड़ थाना जहांगीरपुर के रूप में हुई।

पूछताछ में दोनों ने बताया कि उन्होंने लूटी गई बाइक राहुल पुत्र जगदीश निवासी जेवर थाना गौतमबुद्धनगर को बेची थी। पुलिस ने राहुल को गिरफ्तार कर उसके घर से लूटी गई बाइक के कुछ पार्ट्स भी बरामद कर लिए हैं।


एसपी क्राइम ने बताया कि पार्ट्स के अलावा दो संदिग्ध बाइक, एक तमंचा और एक रिवाल्वर भी बरामद हुई है। पूछताछ में पता चला कि भगत सिंह शातिर किस्म का अपराधी है। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed