{"_id":"56feb7484f1c1b343df00109","slug":"finance-company-worker-robbed-of-rs-85-thousand","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाइनेंस कंपनी के कर्मी से 85 हजार रुपये लूटे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फाइनेंस कंपनी के कर्मी से 85 हजार रुपये लूटे
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 01 Apr 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : अमर उजाला
सरभन्ना गांव स्थित रजवाहे के पास बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने दिनदहाड़े फाइनेंस कंपनी के कर्मी से 85 हजार रुपये और मोबाइल लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने तमंचे की बट से पीट-पीट कर उसे घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का जायजा लिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मथुरा के नगला मेरठिया निवासी रविंद्र कुमार गुड़गांव की फाइनेंस कंपनी एसवीसीटी में कर्मचारी है। शुक्रवार सुबह रविंद्र कुमार अपने अलीगढ़ की अतरौली ब्रांच क्षेत्र के कलेक्शन के लिए रिगसपुरी, छतारी के जलालपुर गांव गया था। सुबह करीब 11.30 बजे वह अतरौली से अपने ब्रांच आफिस लौट रहा था।
विज्ञापन
सरभन्ना और बान गांव के बीज रजवाहे के पास पीछे से एक बाइक पर तीन बदमाशों ने लात मारकर उसे गिरा दिया। बदमाशों ने अपने चेहरे ढंक रखे थे। बदमाशों ने रविंद्र से बैग में रखे 81,600 रुपये, पर्स में रखे 4200 रुपये और मोबाइल लूट लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने तमंचे की बट से पीट-पीट कर उसे घायल कर दिया।
विज्ञापन
बाद में राहगीरों से मोबाइल लेकर रविंद्र ने अपने अधिकारियों को वारदात की जानकारी दी। ब्रंाच मैनेजर प्रदीप कुमार की सूचना पर छतारी एसओ, डिबाई सीओ पुलिस टीम के साथ पहुंच गए और मौके का मुआयना किया। पीड़ित रविंद्र कुमार ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है।