{"_id":"577ff99b4f1c1b114f7f9a99","slug":"farmer-was-released-from-prison-on-fire-killing","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल से रिहा किसान ने आग लगाकर दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेल से रिहा किसान ने आग लगाकर दी जान
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sat, 09 Jul 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
महिला की हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बुलंदशहर। कोतवाली देहात के गंगेरुआ गांव निवासी व्यक्ति ने जेल से छूटने के बाद आग लगाकर अपनी जान दे दी। मृतक का अपनी ससुराल से विवाद चल रहा था।
गंगेरुआ निवासी चंचल कुमार (33) पुत्र नागर दत्त शर्मा का विवाह करीब दस साल पहले अनूपशहर कोतवाली क्षेत्र के रूपवास गांव में हुआ था। शादी के बाद चंचल दो बच्चों को पिता बना। बताते हैं कि पिछले कुछ सालों से चंचल का पत्नी से विवाद चल रहा है।
इस मामले में चंचल और उसके माता-पिता जेल जा चुके हैं। 30 जून को चंचल पत्नी से मिलने के लिए ससुराल गया था। ससुरालियों ने चंचल पर मारपीट का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
बीते बुधवार को चंचल जेल से जमानत पर रिहा हुआ था। बुधवार रात करीब 8 बजे चंचल ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली। उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया। देहात कोतवाल रामसेन सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह चंचल ने उपचार के दौरान
विज्ञापन
दम तोड़ दिया।