फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   farmer murder on his farm

खेत गए किसान की हत्या

Sun, 21 Aug 2016 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /औरंगाबाद
अमर उजाला ब्यूरो /औरंगाबाद Updated Sun, 21 Aug 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
farmer murder on his farm
अपराध - फोटो : अमर उजाला

अगौता थाना क्षेत्र के सेगली गांव में शुक्रवार रात खेतों पर पानी लगाने गए एक किसान के सिर पर राड से प्रहार कर हत्या कर दी गई। उसका शव को सड़क किनारे फेंक दिया। शनिवार सुबह दौड़ लगाने गये युवकों ने शव पड़ा देख परिजनों को सूचना दी। हत्या की रंजिश बताई गई है। मृतक किसान अपने भाई-पिता की हत्या के मामले में पैरोकारी कर रहा था।

विज्ञापन


बता दें कि गांव सेगली निवासी स्वर्गीय बिजेन्द्र चौधरी का 35 वर्षीय पुत्र यशपाल चौधरी शुक्रवार की रात करीब साढ़े दस बजे खेतों पर पानी लगाने की बात कहकर घर से गया था। वहां खेतों पर अज्ञात बदमाशों ने पानी लगा रहे यशपाल से मोबाइल छीनकर उसके सिर पर लोहे की रोड से हमला कर  उसे मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन


बदमाश उसके शव को सड़क किनारे फेंक कर मौके से फरार हो गये। शनिवार तड़के पांच बजे दौड़ लगाने जा रहे युवकों ने खून से लथपत यशपाल का शव पड़ा देख परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंचे।  प्रधान की सूचना पर पुलिस भी पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जाता है कि मृतक अपने भाई - पिता की हत्या के मामले में पैरोकारी कर रहा था। पुलिस भी इसी रंजिश से जोड़कर यशपाल की हत्या मान रही है। मृतक के चाचा संपत चौधरी ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।

चार घंटे लेट पहुंची अगौता पुलिस
ग्राम प्रधानपति तपन कुमार ने तड़के पांच बजे एसओ अगौता को फोन कर हत्या की सूचना दी थी। उसके बावजूद भी पुलिस आठ बजे तक मौके पर नहीं पहुंच सकी थी। ग्रामीणों के 100 नंबर पर सूचना देने के तुरंत बाद ही करीब नौ बजे पुलिस मौके पर पहुंची। इससे साफ है कि पुलिस हत्या के मामले में भी लापरवाही बरत रही है।


मोबाइल खोल सकता है हत्या का राज
गांव सेगली में हुई किसान यशपाल की हत्या का राज मोबाइल की कॉल डिटेल ही खोल सकती है। परिजनों के अनुसार यशपाल जैसे ही घर से खेतों के लिए निकल रहा था तो इतने ही उसके मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉल आते ही यशपाल घर से निकल पड़ा था। आशंका है कि शायद हत्यारों ने उसको फोन करके बुलाकर उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस कॉल डिटेल निकलवाने में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed