फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   farmer killed by gunshot.

सरेशाम गोली मारकर किसान की हत्या

Wed, 06 Jan 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला, सिकंदराबाद
अमर उजाला, सिकंदराबाद Updated Wed, 06 Jan 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
farmer killed by gunshot.
बाइक से राजमिस्त्री संग घर जा रहे किसान अनिल (35) पुत्र अनार सिंह निवासी फरीदपुर को बाइक सवार दो युवकों ने सरेशाम गोलियों से भून डाला।
विज्ञापन


हमलावरों ने उसे तीन गोलियां मारीं जो उसके सिर, छाती और पेट में लगीं। सूचना पर एसपी सिटी मौके पर पहुंच गए। फरीदपुर निवासी अनिल बुधवार को मकान निर्माण सामग्री खरीदने सिकंदराबाद आए थे। उनके साथ राजमिस्त्री राज सिंह भी थे।


शाम साढ़े छह बजे घर लौटते वक्त निजामपुर की पुलिया पर पीछे से आए बाइक सवार दो लोगों ने उन्हें रोका। रुकते ही दोनों ने फायरिंग शुरू कर दी। अनिल लहूलुहान होकर गिर पड़े।
विज्ञापन


मारे दहशत के राज सिंह भाग खड़े हुए। राजसिंह ने गांव पहुंचकर परिजनों को बताया तो वे मौके पर पहुंचे। इधर सूचना पर पाकर पुलिस भी पहुंच गई। 

पुलिस ने लहूलुहान अनिल को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर एसपी सिटी मौके पर पहुंचे और एसएसपी अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed