{"_id":"57e821734f1c1bf70a574216","slug":"farmer-felt-in-well","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार घंटे बाद निकाला गया कुएं में दबा किसान ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चार घंटे बाद निकाला गया कुएं में दबा किसान
अमर उजाला ब्यूरो, स्याना
Updated Mon, 26 Sep 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के गांव बरौली बासुदेव पुर में कुआं के अचानक बैठ जाने से ईंटो में दब गए किसान को चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जिंदा निकाल लिया गया। किसान को निकालने में पुलिस और तहसीलकर्मी जेसीबी मशीन के साथ जुटे रहे। किसान के सकुशल निकलने पर सभी ने राहत की सांस ली।
बरौली वासुदेवपुर में राजकुमार द्वारा अपने भतीजे सतवीर व लोकेश के साथ अपनी टयूबवैल के कुएं से मोटर निकालने गए थे। नलकूप पर लोकेश कुएं के अंदर चला गया और मोटर के बोल्ट खोलने लगा। इसी दौरान अचानक कुआं नीचे बैठ गया। देखते ही देखते लोकेश कुएं र्में इंटों और मिट्टी के अंदर दब गया।
कुएं के नीचे बैठते ही राजकुमार व सतवीर ने शोर मचा दिया। गांव से सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए और तत्काल मिट्टी ईंटों को हटाकर राहत कार्य शुरू कर दिया। पुलिस ने स्याना नगर पालिका को सूचना देकर जेसीबी मशीन भी मंगवा ली।
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस और तहसीलकर्मी जेसीबी मशीन के साथ मौके पर पहुंचे और सावधानी से ईंटों-मिट्टी को हटवाना शुरू कर दिया। कानूनगो योगेन्द्र शर्मा, एसआई राजेश कुमार बचाव कार्य की निगरानी करते रहे। करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद लोकेश का सिर दिखाई दिया, वह सकुशल था।
अधिकारियों ने उसे हेलमेट पहनने को दिया। इसके बाद उसे 35 फीट गहरे कुएं से सुरक्षित निकालकर पानी पिलाया गया। लोकेश को अस्पताल ले जाया गया, जहां चेकअप के बाद उसको छुट्टी दे दी गई। उसके सुरक्षित निकलने पर लोगों ने राहत की सांस ली।