फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   family of murdered brothers shocked by life threat.

टांडा डबल मर्डर: फोन पर मिली धमकी, दहशत में परिवार

Tue, 12 Jan 2016 11:24 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Tue, 12 Jan 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
family of murdered brothers shocked by life threat.
मोहल्ला टांडा में सोमवार सुबह हुए डबल मर्डर के बाद अब आरोपी मृतकों के परिजनों को हत्या की धमकी दे रहे हैं। सोमवार रात आए फोन के बाद परिजन और दहशत में आ गए हैं।
विज्ञापन


मंगलवार दोपहर पीड़ित पक्ष की महिलाओं ने एसएसपी ऑफिस पहुंचकर  प्रदर्शन किया। वह हत्यारोपियों को पकड़ने और सुरक्षा की मांग कर रही थी। सोमवार सुबह घर में घुसकर दो सगे भाइयों कमल और रिंकू की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन


हमलावर फायरिंग करते हुए फरार हो गए थे। मृतकों के पिता ने दो महिलाओं समेत 11 लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि सोमवार देर शाम मृतकों के पिता प्रेमदास के पास फरार हत्यारोपियों का फोन आया। उसने पीड़ित परिवार पर फैसला करने का दबाव बनाते हुए कहा कि यदि उसने फैसला नहीं किया तो उनके पूरे परिवार को खत्म कर दिया जाएगा।

दहशत में डूबा पीड़ित परिवार मोहल्ले के लोगों के साथ मंगलवार दोपहर एसएसपी ऑफिस पहुंचा, प्रदर्शन किया। मृतकों के पिता प्रेमदास ने एसपी सिटी को बताया कि सोमवार शाम उनके मोबाइल पर कॉल आई।

कॉल करने वाले ने फैसला न करने पर बचे परिवार को हत्या करने की धमकी दी। कमल की मां ने कहा कि उसके बेटों की हत्या की असली जिम्मेदार पुलिस है। पिछले एक साल में पुलिस ऑफिस आते-आते उसके पैर घिस गए। लेकिन पुलिस अफसरों ने उसकी कोई सुनवाई नहीं की।

पिछले चार दिन से ले जा रहे थे सामान
मोहल्ले के लोगों ने बताया कि घटना के चार दिन पहले से सरन के परिजन घर से सामान ले जाने में लगे हुए थे। जब उनसे सामान ले जाने का कारण पूछा तो वे टाल गए। इसलिए परिजनों को घटना के बारे में पहले से जानकारी थी।

हत्यारोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने दी दबिश

एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि दो महिला समेत तीन नामजद आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक आरोपी जेल में है।

शेष आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने रातभर संभावित ठिकानों पर दबिश दी। उन्होंने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए तीन टीमें गठित कर दी हैं।

मोहल्ले में पसरा सन्नाटा, पुलिस तैनात
घटना के बाद मोहल्ले में सन्नाटा पसरा हुआ है। लोग दहशत के चलते घरों से जरूरी काम पर ही निकल रहे हैं। साथ ही दिन ढलने से पहले अपने-अपने घरों में घुस जाते हैं। वहीं पीड़ित परिवार की सुरक्षा में 7-8 पुलिसकर्मी तैनात हैं।

हत्यारोपी पक्ष ने उत्पीड़न का लगाया आरोप
दो भाईयों की हत्या में नामजद लोगों के परिजनों ने पुलिस पर निर्दोष लोगों को हिरासत में लेने का आरोप लगाया है।  साउथ एक्स दिल्ली निवासी कुसुम पत्नी पूरन चंद ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि नई मंडी चौकी पुलिस ने सुमन पत्नी ईश्वर, प्रिया पुत्र पप्पू, पूजा पुत्री बॉबी और ललिता पुत्र बॉबी को सोमवार सुबह 10 बजे से अवैध हिरासत में रख रखा है। इनमें से एक की 16 को शादी है।


फोन पर धमकी देने वाले के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। हत्यारोपियों के पकड़ने जाने तक परिजनों को सुरक्षा दी गई है। मोहल्ले में 7-8 पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया है। जल्द ही हत्यारोपियों को पकड़ लिया जाएगा।-राजेश कुमार, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed