फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Fake pan masala business run in the city

शहर में चल रहा नकली पान मसाले का धंधा

Tue, 07 Mar 2017 11:03 PM IST
अमर उजाला/बुलंदशहर
अमर उजाला/बुलंदशहर Updated Tue, 07 Mar 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
Fake pan masala business run in the city
पान मसाले की दुकान पर छापे की कार्रवाई करते सिटी मजिस्ट्रेट राजेंद्र सिंह। - फोटो : अमर उजाला

वाणिज्य कर अफसरों ने शहर में चल रहे नकली पान मसाले का भंडाफोड़ मंगलवार को किया। एक फर्म द्वारा ब्रांडेड कंपनी के नाम से नकली पान मसाला बनाया जा रहा था। टीम ने फर्म संचालक से 23 लाख रुपये का जुर्माना वसूला है। इसके साथ ही नकली पान मसाले के सैंपल लेकर जांच कराने की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन


बिना मान्यता व मानक के तैयार किया जा रहा पान मसाला लोगों की जिंदगी पर भारी पड़ सकता है।  वाणिज्य कर विभाग के ज्वाइंट कमिश्नर वीपी कटियार के नेतृत्व में अफसरों ने मंगलवार को नकली पान मसाला बनाने वाली एक फर्म का खुलासा किया। यहां पर एक ब्रांडेड कंपनी के नाम से नकली पान मसाला तैयार किया जा रहा था।
विज्ञापन


टीम ने बड़े स्तर पर तैयार और अधबने पान मसाले को जब्त कर लिया है। ज्वांइट कमिश्नर ने बताया कि अवैध तरीके से नकली पान मसाले बनाने की जानकारी मिली थी। सूचना मिलने पर छापामारी कर इसका भंडाफोड़ किया गया। वाणिज्य कर अफसरों की टीम ने फर्म द्वारा ब्रांडेड कंपनी का बनाया जा रहा नकली पान मसाला का पकड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीपी कटियार के नेतृत्व में छापामारी के दौरान सामने आया कि फर्म एक ब्रांडेड कंपनी का नकली पान मसाला तैयार कर रही थी। फर्म संचालक से 23 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया है। इसके साथ ही नकली पान मसाले का सैंपल कराकर जांच कराने की तैयारी की जा  रही है। पकड़े गए पान मसाले को जब्त कर इसकी सूचना फूड सेफ्टी विभाग को दे दी गई है।

गाजियाबाद से कानपुर जा रहा तंबाकू पकड़ा
टैक्स चोरी कर गाजियाबाद से कानपुर को ले जाया जा रहा लाखों रुपये का तंबाकू वाणिज्य कर विभाग की सचल दल इकाई द्वारा पकड़ा गया है। सचल दल के असिस्टेंट कमिश्नर सुखवीर सिंह ने बताया कि गाजियाबाद की तरफ से आ रहे एक ट्रक को भूड़ चौराहे पर रोका गया।


ट्रक की तलाशी ली गई तो उसमें बड़ी मात्रा में तंबाकू पाया गया। तंबाकू की कीमत करीब नौ लाख रुपये थी। ट्रक चालक तंबाकू की खरीद-फरोख्त संबंधित कोई कागजात नहीं  दिखा सका। माल स्वामी से विभाग द्वारा 3.75 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed