{"_id":"03065afbad7b8a6cdf1cf1e006bdda7a","slug":"eveteasing-in-trains-results-in-rampage-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" पलवल-अलीगढ़ ईएमयू में किशोरी से छेड़छाड़, हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पलवल-अलीगढ़ ईएमयू में किशोरी से छेड़छाड़, हंगामा
खुर्जा जंक्शन, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Dec 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलवल
विज्ञापन
से अलीगढ़ जा रही ईएमयू में एक युवक ने किशोरी का फोटो खींच लिया। किशोरी
के विरोध करने पर परिजनों ने युवक को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी।
इस पर युवक ने फोन कर ईएमयू में सवार अपने साथियों को बुला लिया और दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। जीआरपी ने युवकों को हिरासत में ले लिया।
ईएमयू खुर्जा जंक्शन पर ज्यादा देर नहीं रुकने के कारण किशोरी के परिजन ने घटना की रिपोर्ट नहीं दर्ज करवा सके।
जानकारी के मुुताबिक मंगलवार सुबह पलवल से अलीगढ़ जाने वाली ईएमयू ट्रेन में एक परिवार गाजियाबाद से सवार होकर शादी समारोह में शामिल होने अलीगढ़ जा रहा था।
ईएमयू में सामने की सीट पर अलीगढ़ निवासी एक युवक भी बैठा हुआ था। आरोप है कि खुर्जा जंक्शन से पहले युवक ने परिवार के साथ बैठी किशोरी की फोटो अपने मोबाइल से खींच ली।
इस पर किशोरी ने ऐतराज जताया और युवक से ऐसा करने से मना किया। साथ में बैठे परिजन भी भड़क गए और उन्होंने युवक की धुनाई करनी शुरू कर दी।
इस पर युवक ने फोन कर ईएमयू में बैठे अपने अन्य पांच साथियों को बुला लिया। ईएमयू में दोनों पक्षों के बीच जमकर लात घूंसे चले। इससे ईएमयू में बैठे अन्य यात्रियों में हड़कंप मच गया।
यात्रियों की सूचना पर जीआरपी मौके पर पहुंची। जीआरपी ने युवकों को हिरासत में ले लिया। ट्रेन के खुर्जा जंक्शन पर देर तक नहीं रुकने के कारण किशोरी के परिजन युवक के खिलाफ एफआईआर नहीं करवा सके।
जीआपी चौकी प्रभारी सत्यप्रकाश ने बताया कि पीड़ित पक्ष ने शिकायत नहीं दी है, जिसके चलते युवकों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।