{"_id":"586a93644f1c1b0052158a59","slug":"entered-the-house-of-a-student-trying-to-rape","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर छात्रा से गैंगरेप की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर छात्रा से गैंगरेप की कोशिश
अमर उजाला/बुलंदशहर
Updated Mon, 02 Jan 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
रेप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बे स्थित एक मोहल्ले में दो युवकों ने तमंचे के बल पर घर में अकेली छात्रा के साथ गैंगरेप करने कोशिश की। विरोध करने पर उन्होंने छात्रा से मारपीट की। छात्रा के शोर मचाने पर आस-पड़ोस के लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पीड़िता के परिजनों ने आरोपी युवकों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
मोहल्ला निवासी युवती घर में अकेली थी। देर शाम पड़ोस के ही दो युवकों ने तमंचे के बल पर छात्रा के साथ रेप करने की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपी युवकों ने उसके साथ मारपीट की। शोर सुनकर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। परिजनों के घर पहुंचने पर छात्रा ने उन्हें आपबीती बताई। परिजनों के साथ थाने पहुंचकर पीड़िता ने आरोपी दोनों युवकों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
छात्रा के साथ पड़ोसी ने की छेड़छाड़
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में छात्रा से पड़ोसी युवक के छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। पीड़िता निजी स्कूल में हाईस्कूल की छात्रा है।
विज्ञापन
उसके पिता की मौत हो चुकी है। सोमवार को छात्रा को घर में अकेला पाकर पड़ोसी युवक घुस आया और छेड़छाड़ करने लगा। पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी युवक ने मारपीट शुरू कर दी। शोर होने पीड़िता का भाई घर आया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देता हुआ भाग गया।