फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Entered the house of a girl raped, accused arrested

घर में घुसकर महिला से रेप, आरोपी हिरासत में

Fri, 03 Mar 2017 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Fri, 03 Mar 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
Entered the house of a girl raped, accused arrested
RAPE

विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने अपने साथ एक युवक द्वारा दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी युवक  हिरासत में ले लिया है।  पीड़िता ने पुलिस को बताया वह कोतवाली क्षेत्र के कर्णवास मार्ग पर स्थित नहर के पास उसका पति एक भट्टे पर मजदूरी करता है। बृहस्पतिवार को पति  आठ बजे ट्यूबवेल पर पानी लेने गया था। वह घर में अकेले थी।

इस दौरान उसके जेठानी का भाई अकेला देख कर आ गया और जबरन उसके साथ रेप किया। शिकायत करने पर आरोपी  जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने महोबा के थाना दादरी के गांव महोबगंज निवासी चंद्रपाल पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


पुत्री के जेठ पर रेप की रिपोर्ट
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने अपनी पुत्री के साथ उसके जेठ द्वारा दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की है। शिकायतकर्ता पिता के अनुसार उसकी पुत्री का पति दुबई में नौकरी करता है। पुत्री उसके घर पर थी। 25 सितंबर 2016 को उसका जेठ आया तथा उसको ससुराल गाजियाबाद ले जाने के लिए कहकर कार में ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राम सनौटा नहर के पास उसके साथ जेठ ने दुष्कर्म किया। आरोपी गाजियाबाद का रहने वाला है। पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

नाबालिग छात्रा के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज
ग्राम छपरावत निवासी एक व्यक्ति ने नाबालिग भतीजी के अपहरण की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है। पीड़ित ने बताया कि उसकी भतीजी खुर्जा के एक कॉलेज में बीए की छात्रा है। 27 फरवरी को वह घर से कॉलेज जाने की बात कहकर गई थी, लेकिन वापस घर नहीं पहुंची। उसे पता चला कि गांव निवासी तीन लोगों ने उसकी भतीजी का रास्ते में अपहरण कर लिया।


अश्लील फोटो एफबी पर डालने वाले पर रिपोर्ट
तलाक के बाद पूर्व पत्नी की अश्लील फोटो फेसबुक पर डालने वाले के खिलाफ पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। रिपोर्ट पूर्व पत्नी की तहरीर पर दर्ज की गई है। उसके मुताबिक ये फोटो उसने शादी के बाद खींचे थे लेकिन तलाक के बाद फोटो वायरल किए। पीड़ित युवती की शादी आरोपी से वर्ष 2013 में हुई थी। करीब छह माह पूर्व आरोपी ने उसे तलाक दे दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed