फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Elaiu woman soldier to give bribe over career

एलआईयू को घूस नहीं देने पर महिला सिपाही का करियर खत्म

Thu, 17 Nov 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Thu, 17 Nov 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
Elaiu woman soldier to give bribe over career
पु‌लिस - फोटो : crime

विज्ञापन

एक महिला सिपाही का कैरियर शुरू होने से पहले ही खत्म हो गया। इसको अपने ही विभाग के कर्मियों को घूस नहीं देने पर नौकरी से हाथ धोना पड़ा। घूस नहीं मिलने पर एलआईयू ने उसकी करेक्टर रिपोर्ट नहीं लगाई, जिसके कारण वह नौकरी ज्वाइन नहीं कर पाई।

मामला संज्ञान में आते ही एसएसपी ने एसपी देहात को मामले की जांच के निर्देश देते हुए सात दिन में रिपोर्ट तलब की है। अहार थानाक्षेत्र के गांव खनौदा निवासी यशपाल सिंह की बेटी रूबी ने पुलिस भर्ती का एग्जाम दिया था। इसमें रुबी का चयन भी हो गया था। बाद में शासन ने एग्जाम में व्हाइटनर का प्रयोग करने वाले चयनित अभ्यर्थियों को बाहर कर दिया था।
विज्ञापन


इसके बाद यह अभ्यर्थी हाईकोर्ट चले गए थे। हाईकोर्ट ने शासन का आदेश निरस्त करते हुए इन्हें तैनाती देने के निर्देश दिए। शासन की तरफ से भी ज्वाइन करने के लिए आदेश जारी कर दिए गए। सभी चयनित अभ्यर्थियों के फार्म क्षेत्रीय थानों में भरवाए गए। थाने से जांच के लिए एलआईयू को रिपोर्ट भेज दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि एलआईयू में तैनात एक एचसीपी ने रुबी से रिपोर्ट लगाने के लिए 1000 रुपये की घूस ली। इसके बाद रूबी से और रुपये मांगे जा रहे थे। रुपये नहीं देने पर रुबी की रिपोर्ट नहीं लगाई गई। इसके कारण ज्वाइनिंग की अंतिम तिथि निकल गई। इससे रुबी ज्वाइन नहीं कर सकी।

नौकरी हाथ से निकल जाने पर रुबी ने पूरे मामले की शिकायत एसएसपी से की। रुबी ने रोकर एसएसपी को पूरे मामले से अवगत कराया। इस पर एसएसपी ने रुबी को ज्वाइन कराने का आश्वासन देते हुए एसपी देहात को मामले की जांच के निर्देश दिए। एसएसपी ने सात दिन के भीतर रिपोर्ट तलब की है।


एलआईयू में करप्शन का बोलबाला है। यह मामला तो एक बानगी भर है।  एलआईयू में बिना रिश्वत कोई रिपोर्ट नहीं भेजी जाती है। रिपोर्ट भेजनेे के नाम पर जमकर वसूली की जाती है। अफसर भी एलआईयू कर्मियों पर मेहरबान नजर आते हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed