फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   E-rickshaw crushed the innocent, death

ई-रिक्शा ने मासूम को कुचला, मौत

Mon, 29 Aug 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Mon, 29 Aug 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaw crushed the innocent, death
क्राइम - फोटो : अमर उजाला

नगर कोतवाली क्षेत्र के साठा मार्ग पर राजेश्वर मंदिर के पास रविवार सुबह एक चार वर्षीय मासूम की ई-रिक्शा से कुचलकर मौत हो गई। मासूम चार बहनों में इकलौता भाई था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाना चाहा, मगर परिजनों ने पीएम करवाने से इनकार कर दिया। बच्चे की मौत से परिवार में मातम का माहौल है।

विज्ञापन


 राजेश्वर मंदिर के पास रहने वाले अनिल का चार वर्षीय पुत्र आरब अपनी बहन के साथ दूध लेने जा रहा था। इसी दौरान तेज गति से आ रहे ई-रिक्शा के नीचे आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन और पुलिस मौके पर पहुंच गए। पिता अनिल ने बताया कि उसकी दो शादी हुईं।
विज्ञापन


पहली पत्नी से दो बेटियां थी, जिनकी शादी हो चुकी है। जबकि दूसरी पत्नी से दो बेटी और एक बेटा हुआ। बेटे आरब की मौत से परिवार में मातम का माहौल है। नगर कोतवाल राजवर्धन गौड़ ने बताया कि आरब के पिता अनिल ने कानूनी कार्रवाई कराने से मना कर दिया। इसके चलते पोस्टमार्टम के बिना ही शव को ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 मंदिर के पास नहीं बना स्पीड ब्रेकर  
रोडवेज वर्कशाप से लेकर मामन चौकी तक सड़क बनी तो वाहनों की गति भी बढ़ गई। इसके चलते हादसे होने का खतरा बढ़ गया। उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश की ओर से नगर पालिका को जून में पत्र देकर राजेश्वर मंदिर के पास सहित कई जगह स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग की थी, लेकिन आज तक मांग पूरी नहीं हुई।

मंडल के सदस्य सौरभ गोयल, लवी बंसल, रामकुमार, कृष्ण कुमार शर्मा और महिपाल चौधरी आदि ने कहा कि यदि स्पीड ब्रेकर बन जाता तो  मासूम की मौत नहीं होती।
हादसे में घायल ने मांगी मदद तो गड्ढे में फेंका

कोतवाली क्षेत्र में दूध वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मारकर घायल कर दिया। जब घायल बाइक सवार ने उनसे अस्पताल पहुंचाने का आग्रह किया तो आरोपियों ने घायल को गड्ढे में फेंक दिया। बाद में किसी अन्य व्यक्ति ने पुलिस और परिजनों को फोन किया कर हादसे की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है।


कोतवाली क्षेत्र के गांव भटौला निवासी संजय शर्मा पुत्र रामअवतार शर्मा जहांगीराबाद क्षेत्र स्थित ग्यारह मील शराब के ठेके पर काम करता है। शनिवार की रात नौ बजे वह बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान जहांगीरबाद रोड पर जखैता के पास दूध वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। घायल के बहनोई महेश गौड़ ने बताया कि संजय की पसलियों में गंभीर चोट आई हैं। उसे बुलंदशहर के लिए रेफर किया गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed