{"_id":"57f938024f1c1b6a532704c1","slug":"during-the-program-the-audience-uproar-in-ramlila-tonality","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामलीला में रागिनी कार्यक्रम के दौरान दर्शकों का हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रामलीला में रागिनी कार्यक्रम के दौरान दर्शकों का हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sat, 08 Oct 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जंक्शन रोड स्थित रामलीला मैदान में आयोजित रागिनी कार्यक्रम के दौरान दर्शकों ने हंगामा कर दिया। हंगामा शांत कराने पहुंची पुलिस से भी लोनों ने नोंकझोंक और हाथापाई की। गुस्साई भीड़ ने कुर्सियां फेंकते जमकर तोड़फोड़ की। मामला बढ़ते देख रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने रागिनी कार्यक्रम बंद करा दिया।
रामलीला मैदान में चल रही रामलीला महोत्सव के दौरान शुक्रवार रात रागिनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसे देखने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों से भी काफी संख्या में लोग पहुंचे थे। देर रात शुरू हुआ कार्यक्रम में डांसर और शेखचिल्ली ने अपने कार्यक्रम की प्रस्तुति की तो दर्शक मंच की तरफ बढ़ने लगे।
विज्ञापन
पुलिस कर्मियों ने जब उन्हें रोकने का प्रयास किया तो कुछ लोगों से पुलिस की झड़प हो गई। इसे लेकर गुस्साई भीड़ ने हंगामा करना शुरू कर दिया। लोगों ने स्टेज के पास लगी कुर्सी आदि फेंकनी शुरू कर दीं। भीड़ को हटाने पहुंची पुलिस से भी लोगों की नोंकझोंक और हाथापाई हुई।
विज्ञापन
मामला बिगड़ते देख रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने रागिनी कार्यक्रम बंद करा दिया। सीओ विजय प्रकाश सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है।