फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Drugs on dance, six injured

डीजे पर डांस को लेकर पथराव, छह घायल

Wed, 15 Mar 2017 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Wed, 15 Mar 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
Drugs on dance, six injured
क्राइम - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के सूरजपुर निफ्सी गांव में डीजे ने होली का रंग बदरंग कर दिया। डीजे पर डांस के दौरान दो पक्षों के लोग भिड़ गए। मारपीट, पथराव और आगजनी में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी ले जाया गया, जहां से दो लोगों को जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

   सोमवार को क्षेत्र के सूरजपुर निफ्सी गांव में दलित मोहल्ला में डीजे चल रहा था। उसी दौरान कुछ युवक वहां पहुंच गए। आरोप है कि युवकों ने महिलाओं पर छींटाकशी कर दी, जिसको लेकर विवाद हो गया। बात बढ़ने पर  दोनों तरफ से मारपीट और पथराव शुरू हो गया।
विज्ञापन


इसमें दोनों पक्षों के नीतू, राजकुमार, रेखा, नितेश, चंचल, मीनू, कीर्ति, हरिराज और वीरपाल घायल हो गए। हरिराज व वीरपाल को बुलंदशहर रेफर किया गया है।   एक छप्पर में कुछ लोगा ने आग लगा दी। दोनों पक्ष एक दूसरे पर आगजनी को अंजाम देने का आरोप लगा रहे हैं। सूचना पर सीओ विजय प्रकाश मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन की।
विज्ञापन
विज्ञापन


  दोनों पक्षों में मारपीट और पथराव हुआ है। लेकिन छप्पर में आग दलित पक्ष ने दूसरे पक्ष को फंसाने के लिए लगाई है। तहरीर मिलने पर दोनों  पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

डांस के दौरान हार्टअटैक से महिला की मौत
सोमवार रात होली पर डांस का कार्यक्रम चल रहा था। अंजलि भी डीजे पर डांस कर रही थी। डांस करते समय अंजलि की तबीयत अचानक खराब हो गई। वह बेहोश होकर डांस फ्लोर पर गिर गई। पिता व रिश्तेदारों ने अंजलि को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।


जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हरवीर ने बताया कि चिकित्सकों ने हार्टअटैक से अंजलि की मौत होना बताया है। इंस्पेक्टर वीके मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता लगेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed