फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   DPO accepted, fault of wardon is reason why girls ran away

डीपीओ ने माना अल्पावास गृह की भूमिका संदिग्ध

Sat, 09 Apr 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sat, 09 Apr 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
DPO accepted, fault of wardon is reason why girls ran away
बंदीगृह - फोटो : अमर उजाला
बार-बार गुलावठी के लक्ष्मी अल्पावास गृह से लड़कियों के गायब होने के मामले की जांच कर रहे डीपीओ ने संस्था की भूमिका को संदिग्ध मान लिया है। उनका कहना है कि अल्पावास गृह से लड़कियों का गायब हो जाना अप्रिय घटना की ओर इशारा कर रहा है।
विज्ञापन


बता दें कि 14 माह पूर्व भी इस संस्थान से गायब पांच लड़कियों में से एक का आज तक सुराग नहीं लग पाया है। वहीं, पुलिस को 30 घंटे बाद भी बृहस्पतिवार को गायब लड़कियों का सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन



लक्ष्मी अल्पावास गृह की अधिक्षिका प्राची एस वर्मा ने गुलावठी कोतवाली में इस मामले को लेकर रिपोर्ट दर्ज करा दी है। बताया है कि मोहल्ला शराफतुल्ला स्थित लक्ष्मी अल्पावास गृह में संरक्षण पा रही शमां परवीन निवासी माकड़ी, सज्जो निवासी मौ. नूरवफान जहांगीरबाद, मीना निवासी ग्राम घूमसी थाना मदारीहट जिला जलपाई गुड़ी बंगाल, रंजना (22) निवासी गोरखपुर बृहस्पतिवार दोपहर गृह से गायब हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में अब तक जांच में स्पष्ट हो गया है कि प्रबंधन की चूक से लड़कियां गायब हुईं हैं। घटना के समय अल्पावास में कोई चौकीदार या सुरक्षा गार्ड नहीं था। डीपीओ वीके सिंह ने बताया कि नवदीप संस्था का पंजीकरण रद्द करने के लिए उच्च अफसरों को लिखा जाएगा। जांच के बाद प्रबंधन पर भी कड़ी कार्रवाई मुमकिन है


। प्रबंधन की ओर से एफआईआर दर्ज कराने कर पल्ला झाड़ने से काम नहीं चलेगा। जो लड़कियां गायब हुईं हैं इसकी जवाबदेही संस्था की है। वहीं, देर शाम घटना की जानकारी लेने के लिए एसपी सिटी राम मोहन सिंह अल्पावास गृह पहुंचे। सीओ चंद्रधर गौड़ का कहना है कि लड़कियों का अभी कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस की तीन टीमें खोजबीन में लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed