{"_id":"57bc9d104f1c1bc21fd50378","slug":"dm-will-own-investigation","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम खुद करेंगे मजिस्ट्रियल जांच","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डीएम खुद करेंगे मजिस्ट्रियल जांच
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Wed, 24 Aug 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस लाइन में सोमवार रात अपने साथियों का खून बहाने के बाद खुद जान देने के मामले की मजिस्ट्रेटी जांच खुद डीएम करेंगे। आरक्षी सौरभ त्यागी के खिलाफ एसआईएमटी ब्रजपाल सिंह की तहरीर पर नगर कोतवाली में हत्या, जानलेवा हमला और आत्महत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। दूसरी ओर पोस्टमार्टम के बाद शवों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
वहीं घायल चंद्रपाल और मनवीर सिंह की हालत में सुधार बताया जा रहा है। दोनों का इलाज मेरठ के आनंद अस्पताल में चल रहा है। बता दें कि सोमवार रात पौने नौ बजे संतरी की डयूटी पर तैनात आरक्षी सौरभ त्यागी ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर कांस्टेबल मनोज यादव की हत्या कर दी और एचसीपी चंद्रपाल सिंह व एचसीपी मनवीर सिंह को गंभीर रूप से घायल कर दिया।
इसके बाद उसने फोन पर परिजनों से बात करने के बाद खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस मामले की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश कर डीएम आंजनेय कुमार सिंह ने बताया कि वह खुद इस मामले की जांच करेंगे। 31 अगस्त तक किसी भी कार्यदिवस पर कोई भी जनमानस बयान दर्ज करवा सकता है।अभी तक हुई तफ्तीश में पुलिस ने मौके से पांच खोखे और 45 कारतूस मिलने की बात कही है।
विज्ञापन
वहीं पोस्टमार्टम के दौरान छह गोलियां मिलीं हैं। उधर एक चश्मदीद सिपाही का दावा है कि करीब आधा से पौने घंटे तक चले घटनाक्रम के दौरान सौरभ त्यागी ने पांच नहीं बल्कि 12 से 16 राउंड फायरिंग की थी। आईजी सुजीत पांडेय ने छुट्टी के विवाद से इनकार करते हुए संतरी की ड्यूटी लगाने से पनपे गुस्से को वारदात की वजह माना है।
दूसरी ओर पोस्टमार्टम के बाद कांस्टेबल मनोज यादव का शव पुलिस लाइन लाया गया। वहां अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने उसे गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद परिजन उसका शव एटा ले गए। वहीं सौरभ के शव को उसके छोटे भाई जितेंद्र के हवाले कर दिया गया। वह शव को लेकर मुजफ्फरनगर चला गया।
एसआईएमटी ने दर्ज कराई एफआईआर
पुलिस लाइन में अपना और अपने साथियों का खून बहाने वाले सौरभ त्यागी के खिलाफ नगर पुलिस ने हत्या, जानलेवा हमला और आत्महत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। तहरीर पुलिस लाइन में एसआईएमटी के पद पर कार्यरत गांव चांदपुर थाना मूसा जिला कानपुर देहात निवासी ब्रजपाल सिंह पुत्र रामनारायण सिंह ने दी।
तहरीर के मुताबिक सोमवार रात 8 बजे से 10 बजे तक आरक्षी सौरभ त्यागी पुत्र मुनेश त्यागी क्वार्टर गार्द पर संतरी ड्यूटी पर था। रात करीब 8 बजकर 50 मिनट पर सौरभ त्यागी ने अपनी सरकारी राइफल से क्वार्टर गार्द में बने झरोखे से फायरिंग की जिससे कांस्टेबल मनोज यादव और एचसीपी चंद्रपाल सिंह के गोली लगी।
मनोज की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद सौरभ ने एचसीपी मनवीर सिंह को भी गोली मारकर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने सौरभ को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। उसने सरकारी राइफल से खुद को गोली मारकर अपनी जान ले ली। नगर कोतवाल राजवर्धन गौड़ ने बताया कि आरोपी की मौत के चलते जांच के बाद केस समाप्त कर दिया जाएगा।