फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   dispute in AHAR police station for recovery.

वसूली को लेकर अहार थाने में जूतम पैजार

Thu, 03 Dec 2015 11:57 PM IST
अमर उजाला, अहार
अमर उजाला, अहार Updated Thu, 03 Dec 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
dispute in AHAR police station for recovery.
तस्करों-खनन माफियाओं से हुई वसूली के बंटवारे को लेकर अहार थाने में बृहस्पतिवार को जूतम-पैजार हुई। 
विज्ञापन


यहां तैनात मुंशी पर महिला सिपाही ने छेड़छाड़ और जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए पति के साथ उसकी जमकर धुनाई कर दी।

गंभीर रूप से घायल मुंशी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसने महिला सिपाही और थाने के अन्य सिपाहियों पर गोकशी और खनन माफियाओं से सांठगाठ का अरोप लगाया है।

एसएसपी ने कार्रवाई करते हुए महिला सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया है। वहीं, महिला सिपाही ने मुंशी के खिलाफ तहरीर दी है।
एसपी देहात पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि एक महिला सिपाही अहार थाने में सीसीटीएनएस पर तैनात है। थाने में ही कृष्णपाल सिंह बतौर मुंशी है।

पिछले कुछ दिनों से महिला सिपाही और कृष्णपाल के बीच विवाद चल रहा था। इंस्पेक्टर अहार दिनेश कुमार वशिष्ठ ने एसपी देहात को बताया कि बुधवार रात महिला कांस्टेबल ने कृष्णपाल से कहा कि वह उसके पीछे बुराई क्यों करता है।
विज्ञापन


तभी कृष्णपाल और महिला कांस्टेबल के बीच कहासुनी हो गई। इसी बीच महिला कांस्टेबल का पति भी वहां आ गया और उसने मुंशी कृष्णपाल को थाने में जमकर पीटा। जिसमें कृष्णपाल गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों ने मामले को शांत कराया। रात में ही कृष्णपाल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।  वहीं, कृष्णपाल ने बताया कि महिला सिपाही समेत अन्य कई सिपाही गोकशी और खनन करने वालों से वसूली करते हैं।

जिसका वह विरोध करता है। आरोप है कि वह इसकी शिकायत थानाध्यक्ष, सीओ से लेकर कप्तान तक कर चुका है। मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। कृष्णपाल ने बताया कि कुछ दिन पहले ही आरोपी पुलिसकर्मियों ने उसका एक्सीडेंट करा दिया था।


जिसमें उसके पैर में चोट आई थी। वहीं, महिला सिपाही ने मुंशी पर छेड़छाड़ और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए एसएसपी को तहरीर दी है।

बोले एसपी देहात
थाने में मुंशी से महिला सिपाही और उसके पति ने मारपीट की। मुंशी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। महिला सिपाही को एसएसपी ने लाइन हाजिर कर दिया है। गोकशी और खनन करने वालों से वसूली के आरोप का मामला गंभीर है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। - पंकज कुमार पांडेय, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed