{"_id":"572b74fa4f1c1b4e345cd641","slug":"dibai-mandi-sdm-indecency-assault-stoned","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिबाई मंडी में एसडीएम से अभद्रता, मारपीट-पथराव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डिबाई मंडी में एसडीएम से अभद्रता, मारपीट-पथराव
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Thu, 05 May 2016 09:59 PM IST
विज्ञापन
का्रइम
- फोटो : अमर उजाला
अनाज मंडी में बृहस्पतिवार दोपहर टीम के साथ निरीक्षण कर रहे एसडीएम के साथ व्यापारियों ने अभद्रता कर दी। साथ मौजूद दो पीआरडी जवानों से मारपीट कर पथराव किया।
विज्ञापन
सूचना पर सीओ अनूपशहर चार थानों की फोर्स लेकर मौके पर पहुंच गए। इसके अलावा तहसीलदार, नायब तहसीलदार और तहसील स्टाफ पहुंच गया। पुलिस की मौजूदगी में मंडी के चार कारोबारियों की दुकानों को सील कर दिया गया।
विज्ञापन
अनाज मंडी में इन दिनों 1460 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूं की खरीद हो रही है जबकि सरकारी रेट 1525 निर्धारित है। किसान सरकारी केंद्र पर न पहुंचकर सीधा कारोबारियों को माल बेच रहा है। इसकी सूचना मिलने पर एसडीएम लालता प्रसाद शाक्य बृहस्पतिवार दोपहर मंडी सचिव के साथ दुकानों के निरीक्षण को पहुंचे।
विज्ञापन
एसडीएम ने बताया कि वह रवि ब्रदर्स की दुकान पर भारी मात्रा में गेहूं मिलने पर रजिस्टर व बाट-माप का निरीक्षण कर रहे थे। इसी दौरान उनके साथ दुकान के बाहर खड़े दो पीआरडी जवानों की भीड़ ने पिटाई कर दी और पथराव शुरू कर दिया। कुछ लोगों उन पर मिट्टी भी उछाली।
सूचना पर तहसीलदार विजय शर्मा, नायब तहसीलदार एसपी सिंह व तहसील स्टाफ, सीओ यशवीर सिंह, कोतवाली निरीक्षक हरीश भदौरिया सहित सर्किल के सभी थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई।
एसडीएम के निर्देश पर पक्के आढ़ती अशोक कुमार यतेंद्र कुमार, रवि ब्रदर्स, राज कुमार एंड संस तथा कच्चे आढ़ती विशंबर दयाल एंड संस सहित चार दुकानों को सील कर दिया गया। कार्यवाही के दौरान सभी की वीडियोग्राफी कराई गई।